Main SliderNational

MP कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम शिवराज से मिले कांग्रेस विधायक, भाजपा में होंगे शामिल

Bhopal. मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बड़ामलहरा विधानसभा सीट से विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने बड़ा झटका दिया है.

प्रद्युमन सिंह लोधी रविवार को पूर्व सीएम उमा भारती की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. उससे पहले उमा भारती के भोपाल स्थित आवास में हलचलें तेज हो गईं थीं।

वीडी शर्मा भी मौजूद

भाजपा में शामिल होने से पहले प्रद्युमन सिंह लोधी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ सीएम हाउस पहुंचे.

2018 में दर्ज की थी जीत

2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) की ललिता यादव और कांग्रेस के कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी ( मुन्ना भैया ) के बीच मुकाबला था. यहां कांग्रेस के कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी ( मुन्ना भैया ) ने जीत दर्ज की थी।

उमा भारती ने भी यहां से दर्ज की थी जीत

2003 के विधानसभा चुनाव में उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं तब वह बड़ामलहरा सीट से ही विधायक चुनी गईं थीं, हालांकि उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा और आठ महीने बाद ही उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी.

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button