
Ranchi: राजधानी रांची के नामी मिठाई दुकानों में शुमार राजस्थान कलेवालय के मालिक सुरेश शर्मा के छोटे बेटे कौशल शर्मा ने आत्महत्या कर ली है.
कौशल शर्मा ने लालपुर थाना क्षेत्र के जेसी रोड स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में किसानों को 270 रुपये में गाय? जानें क्या है सच्चाई
आत्महत्या की वजह का नहीं चल पाया है पता
कौशल शर्मा ने किस वजह से आत्महत्या की, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है. हालांकि बताया जा रहा है कि कौशल शर्मा पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ें – आइसीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी
मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
कौशल शर्मा ने किस वजह से आत्महत्या की, अब तक इसकी जानकारी नहीं मिली है. इस मामले में लालपुर थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें – इस IPS ने 24 घंटे पहले ही बता दिया था कैसे होगा विकास दुबे का एनकाउंटर





71503 491535Woh I enjoy your content , saved to favorites ! . 807886