Main SliderUttar-Pradesh

विकास दुबे एनकाउंटर: कानपुर एसएसपी ने बताया, गाड़ी क्यों पलटी

Kanpur: मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाए जा रहे 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड विकास दुबे एनकाउंटर में मारा जा चुका है. पुलिस के अनुसार, भागने की कोशिश में वह पुलिस की गोली का वह शिकार हो गया.

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर से पहले उस गाड़ी का एक्सीडेंट भी हुआ था, जिसमें विकास को लाया जा रहा था. ऐसे में कई लोग के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गाड़ी का एक्सीडेंट कैसे हो गया. विकास जिस गाड़ी में बैठा था, वही गाड़ी कैसे पलट गई.

इस बाबत सवाल जब मीडिया ने कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी से पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ गाड़ियों से पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस को स्पीड़ में गाड़ी दौड़ानी पड़ी. इस दौरान चालक ने बैलेंस खो दिया और वह पलट गई.

एसएसपी कानपुर के अनुसार, विकास दुबे को ला रहे काफिले के पीछे कुछ गाड़िया लगी हुई थीं. ये सभी गाड़ियां पुलिस के काफिले को फॉलो कर रहीं थी, जिसकी वजह से गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की गई, बारिश तेज थी, इसलिए गाड़ी पलट गईं.

एसएसपी ने बताया कि इस मौके का फायदा उठाकर विकास दुबे घायल जवानों का हाथियार लेकर भागने लगा. पीछे से एसटीएफ जवान इस गाड़ी के पीछे से फॉलो कर रहे थे, उन लोगों ने कॉम्बिंग की. इस दौरान फायरिंग हुई और सेल्फ डिफेंस में विकास दुबे पर गोली चलाई गई, इसमें वह मारा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button