Dhanbad

धनबादः नेहरू पार्क से युवक का मिला शव, बीती शाम से था लापता

Dhanbad: धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र में करकेंद स्थित नेहरू पार्क में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बुधवार की सुबह 23 साल के एक युवक शव मिलने की सूचना पर पार्क में स्थानीये लोगों की भीड़ लग गयी. वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपनी तफ्तीश में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ेंःजब तक सत्ता मोह में नेता संरक्षण देते रहेंगे, तब तक विकास दुबे जैसा गुंडा पैदा लेता रहेगा

मंगलवार शाम से था लापता

स्थानिये लोगों ने पार्क में शव मिलने की जानकारी पास के थाना को दी. जानकारी मिलते ही पुटकी पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घंटों की जांच के बाद शव की पहचान करकेंद स्थित गोपालीचक के रहने वाले राजकुमार रविदास के 23 वर्षीय पुत्र संदीप रविदास के रूप में हुई.

इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि मंगलवार देर शाम संदीप घर से निकला था. जिसके बाद वो घर वापस नहीं आया. मंगलवार की रात संदीप की काफी खोजबीन भी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

वहीं बुधवार की सुबह अचानक सूचना मिली कि नेहरू पार्क में संदीप का शव पड़ा है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर धनबाद के पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि संदीप की मौत कैसे हुई.

इसे भी पढ़ेंःबिहार में वज्रपात का कहर जारी, सात लोगों की मौत

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button