Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद में नर कंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: यहां के भौरा ओपी अंर्तगत भौरा-19 नंबर स्थित बंद बीसीसीएल के आउट सोर्सिंग पेंच के पोखरिया के समीप मंगलवार को एक नर कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. कंकाल पोखरिया के करीब 200 फिट नीचे पत्थरों पर बिखरा पड़ा था, जहां आम लोगों को पहुंचना आसान नहीं था.

स्थानीए लोगों ने कंकाल मिलने की सूचना भौरा ओपी को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कंकाल को बाहर निकलवाया और जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

वहीं, कुछ घंटे बाद कपड़े को देखरकर कंकाल की पहचान जोरपोखर थाना निवासी 45 वर्षीय जगरनाथ महतो के रूप में हुई. मृतक का पुत्र रोहित ने बताया कि 22 मई से हमारे पिता घर से लापता थे, जिसकी सूचना जोरापोखर थाना को दी गई है. उसके बाद घर के लोग अपने स्तर से सभी जगह खोजबीन कर रहे थे लेकिन उनका पता नहीं चल सका.

रोहित ने बताया कि कुछ लड़कों ने मुझे सूचना दी कि पोखरिया के नीचे एक कंकाल मिला है. सूचना पर जब हम पोखरिया पहुंचकर कंकाल को देखा तो हमारे होश उड़ गए क्योंकि कंकाल के पास जो कपड़ा था, वही कपड़ा हमारे पिताजी घर से पहनकर निकले थे.

ये भी पढ़ें- Chatra: स्कूल प्रबंधक से 5 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी बिहार से गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है और रोहित के दावों की जांच कर रही है. हालांकि रोहित ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति खराब चल थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button