
Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत खबर है. जानकारी के अनुसार, मरने वालों में से 6 महिलाएं और एक बच्चा है, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, इस अलध फैक्ट्री में बर्थडे केक पर लगने वाले पेंसिल बम और मोमबत्ती बनाई जाती थी. बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में महिलाएं और बच्चे भी काम करते थे. यही कारण है कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चा है.
7 persons dead and 4 injured in an explosion at a factory in Modi Nagar: Ajay Shankar Pandey, District Magistrate Ghaziabad pic.twitter.com/cToV9d5eO9
— ANI UP (@ANINewsUP) July 5, 2020
जानकारी के अनुसार, आग करीब चार बजे लगी थी. बताया जा रहा है कि पहले आग एक छप्पर में लगी थी, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में यह फैल गई. अंदर काम कर रहे लोग बाहर नहीं निकल सके और जलने की वजह से इन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि अवैध फैक्ट्री किसी नितिन नामक शख्स का है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में ही यह फैक्ट्री चल रही थी और आसपास के लोग यहां आकर काम करते थे. हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है.




