
Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक कार देर रात पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना रांची-सिमड़ेगा मुख्य मार्ग पर देर रात हुई. दोनों मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिथरा ग्राम निवासी के रूप में हुई है. दोनों का नाम मनीष राम और चंद्रशेखर प्रधान बताया जा रहा है.
घटना की जानकारी शनिवार सुबह कोलेबिरा थाना को मिली. जिसके बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- विकास दुबे के साथ यूपी के कानून मंत्री की फोटो वायरल, पूर्व IAS ने पूछा- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’
रांची से लौटने के दौरान हुआ हादसा
चंद्रशेखर प्रधान दुबई में काम करता था. वो फ्लाइट से शुक्रवार को रांची पहुंचा था. जिसके बाद उसका दोस्त मनीष नाग उसे लेने रांची पहुंचा था. दोनों रांची से वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ.
कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के पास तीखे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से जा टकराई. इस घटना में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- खुद को PMO के सीनियर ऑफिसर के स्टाफ का कर्मी बताने वाले के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस
तेज रफतार माना जा रहा घटना का कारण
घटना के बारे में माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज रही होगी. तेज रफ्तार के कारण ही कार तीखे मोड़ के पास अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कार से बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन कोलेबिरा थाना पंहुचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
इसे भी पढ़ें- मुंबई: भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट





Thank you ever so for you article post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.