Main SliderNational

… तो इस कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रहा इजाफा, धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया

New Delhi: कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातर इजाफा हो रहा है. सिर्फ जून महीने में अब तक 22 बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला कर रही है.

ये भी पढ़ें- सोनिया का मोदी सरकार पर हमला, कहा- तेल की कीमत बढ़ाकर जनता से वसूले 18 लाख करोड़

सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगे पेट्रोल-डीजल की वजह से आम जन को जीना मुशकिल हो गया है. सोनिया गंधी ने कहा कि 2014 से लेकर आज तक मोदी सरकार ने 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई, जिससे सरकार ने 18 लाख करोड़ अतिरिक्त वसूली की.

ये भी पढ़ें- एक दिन के ठहराव के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आज का भाव

सोनिया गांधी के आरोपों का जवाब देने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सामने आए और उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से संकट पैदा हुआ है. धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि दुनिया के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था चुनौती के समय से गुजर रही है. उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई महीने में पेट्रोल की मांग में 70-80 फीसदी की कमी आ गई, इससे अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button