
Ranchi: झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडे, उनकी पत्नी और बेटे पर बहू ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. शनिवार रात डीके पांडेय की बहू रेखा मिश्रा ने महिला थाना में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
महिला थाना में रेखा मिश्रा के द्वारा मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में जुट गयी है. इस मामले में महिला थाना प्रभारी ने बताया कि डीके पांडेय केी बहू के द्वारा प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है.मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.
रेखा डीके पांडेय के छोटे बेटे शुभांकन पांडेय की पत्नी हैं. शुभांकन पांडे टाटा में नौकरी करते हैं.
इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी को शरद पवार ने दिखाया आईना, कहा- नहीं भूल सकते 1962
लंबे समय से चल रहा था विवाद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के बेटे के साथ उनकी पत्नी रेखा मिश्रा का लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है रेखा मिश्रा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. इसके बाद शनिवार की रात रेखा मिश्रा ने महिला थाना में जाकर मामला दर्ज कराया.
इसे भी पढ़ें – Corona Updates: 27 जून को कुल 45 नये संक्रमित मिले, झारखंड का आंकड़ा हुआ 2339
विवादों में रहे हैं पूर्व डीजीपी
पूर्व डीजीपी डीके पांडेय हमेशा ही विवादों में रहे हैं.पलामू के बकोरिया में कथित पुलिस मुठभेड़ में नक्सली करार देकर मारे गये नाबालिग सहित दर्जनभर लोगों के मामले की जांच सीबीआइ कर रही है. जिसमें पूर्व डीजीपी पर भी संगीन आरोप हैं.
इतना ही नहीं, फर्जी नक्सली सरेंडर का मामला भी अभी हाई कोर्ट में लंबित है. कभी गले में सांप लपेटकर सुर्खियां बनने वाले पूर्व डीजीपी जमीन संबंधित इस विवाद पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं.
1984 बैच के आइपीएस अधिकारी डीके पांडेय 31 मई 2019 काे डीजीपी के पद से सेवानिवृत हाे गये थे.
इसे भी पढ़ें – बीमारी ऐसी की पैर गलने लगा, CM ने लातेहार जिला प्रशासन से कहा- तुरंत इलाज कराएं





These are actually great ideas in concerning blogging.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
I really like and appreciate your blog post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.