
Palamu: पलामू के चैनपुर थाना के एएसआइ मो. मुस्तफा और एसीबी द्वारा 26 जून को गिरफ्तार किये गये मुंशी बिजेन्द्र कुमार राय को निलंबित कर दिया गया है. इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी सुनीत कुमार पर भी गाज गिरी है. दोनों को शोकाॅज किया गया है. थाना के चौकीदार नंदन मांझी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा गया है.
विदित हो कि 26 जून को मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में घूस मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई ने चैनपुर थाना में कार्रवाई की थी और वहां के मुंशी बिजेन्द्र कुमार राय और चौकीदार नंदन कुमार को 2 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार किया था.
इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए शनिवार को जिला के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी मुंशी और मोटरसाइकिल जब्त कर लाने वाले चैनपुर थाना के एएसआई मो. मुस्तफा को निलंबित कर दिया. जबकि चैनपुर के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी सुनीत कुमार को शोकाॅज किया है.
सदर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है. कहा कि चैनपुर के कंकारी से थाने के एएसआई मो. मुस्तफा ने मोटरसाइकिल जब्त की थी. जबकि थाने के मुंशी बिजेन्द्र कुमार राय और चौकीदार नंदन कुमार पर मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में घूस लेने का आरोप है.
इसे भी पढ़ें- Corona के कारण बढ़ रही है घबराहट, डिप्रेशन और आत्महत्या की प्रवृत्ति: विशेषज्ञ
क्या है मामला
दरअसल, गत 21 जून को चैनपुर के कंकारी निवासी मुन्ना कुमार मोटरसाइकिल से घर जा रहा था. चैनपुर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली थी और को थाना में लाकर रखा था. मुन्ना कुमार ने वाहन के कागजात थाना में जाकर मुंशी को दिखाए थे. लेकिन मुंशी बिजेन्द्र कुमार राय दो हजार रूपये घूस लेकर ही मोटरसाइकिल छोड़ने को तैयार था.
इसे भी पढ़ें- अगले 48 घंटे बिहार पर पड़ने वाला है भारी! मंडरा रहा कई जिलों में बाढ़ का खतरा
शिकायत के बाद एसीबी ने की थी कार्रवाई
कई बार बोलने के बाद भी जब मुंशी ने मोटरसाइकिल नहीं छोड़ी तो इसकी शिकायत मुन्ना कुमार द्वारा एसीबी की मेदिनीनगर कार्यालय में की गयी थी. मामले को सही पाकर 25 जून को कांड संख्या 07/2020 दर्ज किया गया.
शुक्रवार को धावादल के सहयोग से प्राथमिकी अभियुक्त चैनपुर थाना के मुंशी बिजेन्द्र कुमार राय को थाना के कार्यालय में मुन्ना कुमार से दो हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. मुंशी के साथ कांड में संलिप्त पाये जाने पर अप्राथमिकी अभियुक्त चैनपुर थाना के चौकीदार नंदन मांझी 2/9 को भी पकड़ा गया था.
इसे भी पढ़ें- झारखंडः सभी थाना में खुलेंगे पारिवारिक परामर्श केंद्र, पुलिस मुख्यालय का निर्देश





I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
I really like and appreciate your blog post.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.