Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
Bengaluru: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि शहर में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास किये जाएंगे. राज्य में नये सिरे से कोई लॉकडाउन नहीं लागू किया जाएगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कोविड-19 के प्रसार को रोकना.
इसे भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर सड़क पर संग्राम, लखनऊ में पुलिस ने SP कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज
बेंगलुरु अब भी दूसरे शहरों और राज्यों की तुलना में सुरक्षित
येदियुरप्पा ने कहा कि भले ही राज्य की राजधानी को कोविड प्रबंधन के मामले में पूरे देश के लिए एक मॉडल माना जा रहा था. पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गयी हो लेकिन हर किसी के सहयोग से वैश्विक महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है.
उनकी इस टिप्पणी से एक दिन पहले राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा था कि बेंगलुरु अब भी अन्य शहरों एवं राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की तुलना में ‘सुरक्षित’ है. उन्होंने फिलहाल दोबारा लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार कर उन सभी अटकलों को विराम दे दिया कि मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राजधानी में ऐसे किसी कदम पर विचार किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना काल में 2023 वर्ल्ड कप के लिए रणनीति बनाने में जुटे है फिंच
राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारना भी जरूरी
येदियुरप्पा ने कहा कि किसी भी कारण से लॉकडाउन लगाने का सवाल ही नहीं उठता है. कुछ इलाकों में (जहां मामले ज्यादा हैं) हमने पहले से लॉकडाउन लगाया हुआ है, उन इलाकों के अलावा इसे कहीं और लागू करने का सवाल ही नहीं उठता है.
कोविड-19 को नियंत्रित करने के कदमों पर चर्चा करने के लिए बेंगलुरु के मंत्रियों और सभी दलों के विधायकों और सांसदों के साथ अपनी बैठक से पहले उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारना भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है.
इसे भी पढ़ें- सुशांत के बहाने: महामारी बनती आत्महत्या