Main SliderNational

जम्मू-कश्मीरः बिजबेहरा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद-बच्चे की मौत

ShriNagar: घाटी में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर आतंकी हमले की खबर है. दक्षिणी कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए हमला किया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान शहीद हो गया. इस आतंकी हमले में एक बच्चे के भी मारे जाने की खबर है. साथ ही तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है.मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे थे.

इसे भी पढ़ेंःरेपिस्ट को जमानत देते हुए बोला कोर्ट: वारदात के बाद विक्टिम का थककर सोने का बयान संशय भरा

आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. और आतंकवादियों को पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी गयी है. शहीद जवान की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. जिस टुकड़ी पर हमला हुआ, उसमें 10 से अधिक जवान होने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.

त्राल में तीन आतंकी ढेर

बता दें कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी हैं. बड़ी संख्या में आतंकी ठिकानों और आतंकियों की धर-पकड़ की कोशिश सुरक्षाबल कर रहे हैं. वहीं शुक्रवार को ही त्राल में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है. वही एक महीने में करीब 35 दहशतर्गदों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है. घाटी में आतंकवाद की कमर तोड़ने की कोशिशें लगातार जारी हैं.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक महीने में 35 दहशतगर्त मारे गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button