National

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक महीने में 35 दहशतगर्त मारे गये

ShriNagar: जम्मू-कश्मीर में सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. एकबार फिर घाटी में मुठभेड़ हुई है. गुरुवार देर रात से पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में तीन आतंकवादी शुक्रवार सुबह मारे गये है. हालांकि, एक का शव मिला है. बाकी की तलाश की जा रही है. इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान और एक सैन्य कर्मी भी जख्मी हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंः देश में Corona केस पहुंचा 5 लाख के करीब, एक दिन में 17 हजार से अधिक केस

गुरुवार रात से जारी मुठभेड़

मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के चीवा उलार इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान ने मुठभेड़ का रूप ले लिया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के खोज दल पर गोलियां चला दीं और जवाब में दल ने भी गोलियां चलाईं. अधिकारी ने बताया कि रातभर घेराबंदी जारी रखी गई और शुक्रवार तड़के तीन आतंकवादियों को मारा गया.

उन्होंने बताया गया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा हुआ था, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है. साथ ही खबर लिखे जाने तक अभियान अब भी जारी है.

इसे भी पढ़ेंःआसमान से बरसी मौतः चार राज्यों में बिजली गिरने से 135 लोगों की गयी जान, कई घायल

एक महीने में 35 आतंकी ढेर

घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है. लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और सुरक्षा बलों को सफलता मिल रही है. इससे पहले गुरुवार को ही उत्तर कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था. इस महीने कश्मीर घाटी में मुठभेड़ में अब तक 35 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं.

उल्‍लेखनीय है कि कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने पिछले एक साल के दौरान विभिन्न आतंकी संगठनों के छह टॉप कमांडरों समेत करीब 108 आतंकियों को मार गिराया हैं. इसके बावजूद घाटी में अभी 100 से 200 आतंकवादी सक्रिय बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःचीन एशियाई देशों के लिए खतरा! एशिया में अमेरिका बढ़ायेगा सैन्य ताकत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button