National

मणिपुर: संकट में BJP नीत सरकार, 4 मंत्रियों समेत 9 विधायकों ने दिया इस्तीफा

Imphal: मणिपुर में बीजेपी की गठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी गठबंधन सरकार बुधवार रात गहरे राजनीतिक संकट में फंस गयी. यह इसलिए क्योंकि चार मंत्रियों समेत 9 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया. जिसकी वजह से 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में आ गयी है.

हालांकि विधानसभा की प्रभावी सदस्य की संख्या फिलहाल 59 है. क्योंकि एंद्रो सीट से कांग्रेस टिकट पर निर्वाचित श्याम कुमार सिंह को बीजेपी में जाने की वजह से अयोग्य ठहरा दिया गया था.

उप मुख्यमंत्री ने भी दिया इस्तीफा

मणिपुर के उप मुख्यमंत्री वाई जोयकुमार सिंह समेत नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के चार मंत्रियों ने बुधवार को प्रदेश की भाजपा नीत सरकार से इस्तीफा दे दिया. सिंह के अलावा जनजातीय और पर्वतीय क्षेत्र विकास मंत्री एन काइशी, युवा मामले एवं खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एल जयंत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा.

जोयकुमार सिंह ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं. गौरतलब है कि चारों मंत्रियों ने एक ही तरीके से इस्तीफा लिखा है. उन्होंने लिखा है कि मैं मणिपुर के भाजपा नीति गठबंधर सरकार के कैबिनेट से इस्तीफा देता हूं.

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के खिलाफ 28 विधायक

अब मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के खिलाफ विधायकों की संख्या 28 हो गयी है. जसमें कांग्रेस के 20, एनपीपी के 4, बीजेपी के 2, तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय से 1-1 शामिल है. वहीं 18 विधायक बीजेपी के, चार विधायक नगा पीपुल्स फ्रंट के और एक विधायक लोजपा के बीरेन सिंह के साथ हैं. इस तरह मुख्यमंत्री समर्थक विधायकों की कुल संख्या 23 है. मालूम हो कि 16 जून को राज्य से एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button