Uncategorized

नोट बंदी खत्म हुई, भ्रष्टाचार कब खत्म होगा : योगेंद्र यादव

नई दिल्ली: स्वराज पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि भारत में भ्रष्टाचार कब बंद होगा?

यादव ने ट्वीट किया है, प्रधानमंत्री के लिए मेरे पास एक सवाल है- नोट पर प्रतिबंध तो समाप्त हो गया, लूट बंदी कब और किस तरह से बंद होगी?

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से तीन तथ्य, तीन प्रस्ताव और तीन योजनाएं जानना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से तीन तथ्यों पर सुनना चाहता हूं- कितने पुराने नोट काले हैं? कितने नए नोट जारी किए गए? सरकार को इन फैसलों के लिए किसने सलाह दी?”

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से तीन प्रस्तावों पर सुनना चाहता हूं-जान और आजीविका गंवाने वाले लोगों को मुआवजा। गरीबों के लिए जुटाए गए पैसे के इस्तेमाल और धन के दीर्घकालिक इस्तेमाल।”

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से तीन योजनाओं पर सुनना चाहता हूं- घरेलू काला धन जो नकद के रूप में नहीं है उस पर हमले के बारे में? विदेशी काला धन के रास्ते बंद करने और पारदर्शी तरीके से राजनीतिक धन के इंतजाम को लेकर उनकी क्या योजना है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button