
Dhanbad: 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगा है. भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की औपबंधिक जमानत को अदालत ने खारिज कर दिया है. मामला महिला नेता के यौन शोषण से जुड़ा हुआ है. यौन शोषण के मामले में बाघमारा विधायक जेल में हैं.
यौन शोषण के मामले में बाघमारा विधायक जेल में हैं. झारखंड के दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. बाघमारा विधायक को जमानत नहीं मिलने के कारण वो अपना वोट नहीं दे पाएंगे. अब विधायक को राज्यसभा चुनाव में भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अलग से अनुमति याचिका दायर करनी होगी.
इसे भी पढ़ेंःLockdownEffect: कोरोना संकट ने बढ़ायी झारखंड में बेरोजगारी, मई में लगभग 60 फीसदी लोग हुए बेरोजगार
बीजेपी विधायक ने खुद कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया. विधायक के जेल जाने के बाद उनकी ओर से जमानत के लिए कई याचिकाएं कोर्ट में दाखिल की गयी. हालांकि, भाजपा नेता को कई केस में राहत मिली है. लेकिन यौन शोषण केस में अब तक जमानत नहीं मिली है. कोर्ट के इस फैसले ने राज्यसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार की भी चिंता बढ़ा दी है.
क्या है मामला
एक महिला नेत्री के यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद बाघमारा के दबंग भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने एसडीजेएम की अदालत में औपबंधिक जमानत के लिए याचिका दायर की थी. सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए एसडीजेएम शिखा अग्रवाल की अदालत ने उसे खारिज कर दिया.
इसे भी पढ़ेंःश्रावणी मेलाः बिहार तैयारी में जुटा, कर रहा केंद्र और झारखंड सरकार के निर्णय का इंतजार
कोर्ट ने यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद बाघमारा के विधायक को किसी भी तरह की राहत देने से मना कर दिया. अब विधायक को आगामी राज्यसभा चुनाव में मतदान में भाग लेने की अनुमति के लिए अलग से याचिका दायर करनी होगी. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही वह राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पायेंगे. उल्लेखनीय है कि एक महिला नेत्री ने ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था. महिला नेता की शिकायत के आधार पर भाजपा विधायक के खिलाफ कतरास थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 178/2019) दर्ज की गयी थी.
इसे भी पढ़ेंःपीएम केयर फंड के पैसे से BJP ने विपक्ष के विधायकों-सांसदों को खरीदाः कुमार गौरव




