
NewDelhi : भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण बने ही रहते हैं. लेकिन इस बीच एक खबर ने इस तनाव को और बढ़ा दिया है. खबर है कि इस्लामाबाद में दो भारतीय अधिकारी लापता हैं. ये दोनों अधिकारी भारतीय उच्चायोग के साथ काम करते थे और तीन घंटे से लापता हैं. इन दोनों की तलाश की जा रही है. भारत की ओर से दोनों अधिकारियों को लेकर पाकिस्तान सरकार बात की गयी है.
इस बारे में बताया जा रहा है कि CISF के दो ड्राइवर ड्यूटी के लिए बाहर गये थे. लेकिन वो अपनी मंजिल तक पहुंच नहीं पाय़े. जिसके बाद से ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कहीं दोनों का अपहरण तो नहीं कर लिया गया. दोनों की तलाश की जा रही है,इसके अलावा पाक सरकार को भी दोनों के लापता होने की जानकारी दे दी गयी है.
इसे भी पढ़ें – CoronaUpdate: देश में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार, आंकड़ा तीन लाख 32 हजार के पार
भारतीय राजनयिक को ISI की ओर से डराया गया था
हालांकि इससे पहले इस्लामाबाद में एक भारतीय राजनयिक को डराने की खबर आयी थी. कहा जा रहा था कि ISI एजेंट की ओर से भारतीय राजनयिक का पीछा और जासूसी की गयी थी. जिसका भारत की ओर से कड़ा विरोध किया गया था.
इस्लामाबाद में जिस भारतीय राजनयिक को ISI की ओर से डराने का काम किया गया था. उसका नाम गौरव अहलूवालिया था. गौररव का ISI एजेंट की ओर से बाइक से पीछा किया गया था. साथ ही जराने की भी कोशिश की गयी थी.
पाक के दो अधिकारी को जासूसी करते पकड़े गये थे
इससे पहले पाक के दो अधिकारियों को दिल्ली में स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में जासूसी करते पकड़ा था. पाक के दो वीजा सहायकों को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया था. दोनों पर भारत की सुरक्षा तैयारियों के अलावा आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी सूचनाओं के जासूसी का आरोप था. पाक के दोनों अधिकारियों को भारत की ओर से पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित करके वापस पाक भेज दिया गया था.
इसे भी पढ़ें – अब कोरोना संदिग्ध के शव के लिए परिजनों को टेस्ट रिपोर्ट का नहीं करना होगा इंतजार




