
Kolkata: कोरोना महामारी के मद्देनजर कोलकाता हाइकोर्ट में एक याचिका लगायी गयी है. जिसमें कोरोना की वैक्सीन बनने तक स्कूलों को बंद रखने की मांग की गयी है.
खबर है कि जल्द ही इस मामले पर सुनवाई हो सकती है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जुलाई महीने के बाद स्कूल खुलने की संभावना जतायी थी.
इसे भी पढ़ें- Corona: रांची के दो निजी अस्पतालों में दो नये संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 1612 केस
सोमवार को याचिका पर सुनवाई की उम्मीद
यह भी उम्मीद जतायी जा रही है कि स्कूल को न खोले जाने के पीआइएल पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है. याचिकाकर्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि कोरोना वायरस न केवल जानलेवा है बल्कि संक्रामक भी है.
इसलिए जब तक इसकी वैक्सीन बनकर तैयार नहीं हो जाती है, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाना चाहिए. इसलिए हाईकोर्ट निर्देश दे कि कोरोना की वैक्सीन बनने तक स्कूलों को बंद रखा जाए.
इसे भी पढ़ें- NewsWingImpact: मनरेगा कर्मियों के खाली पड़े पदों पर शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया
लंबे समय बाद कोर्ट में सुनवाई शुरू
वहीं लंबे समय से बंद रहने के बाद 11 जून से हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गयी है. पहले दिन किसी भी अधिवक्ता ने सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया. क्योंकि कोरोना संक्रमण का डर है और अधिवक्ताओं की मांग है कि वर्चुअल सुनवाई शुरू की जानी चाहिए.
शुक्रवार को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन इसे लेकर अधिवक्ताओं के संगठन के साथ बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि बैठक में वर्चुअल सुनवाई पर सहमति बन सकती है.
इसे भी पढ़ें- दुनियाभर में मंदी की मार , फिर भी 74 फीसदी लोग खरीदना चाहते हैं कार




