Jharkhand

मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Weather Update News: भले ही अरब सागर में चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर कम हो गया है लेकिन भारी बारीश के रूप में उसका असर अब भी कई राज्यों में जारी है.

इसे भी पढ़ें- सावधान! इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना से है सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारीश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड समेत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जतायी है. गौरतलब है कि निसर्ग तूफान के कारण कई राज्यों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है.

बिहार-झारखंड तक ट्रफ लाइन

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की वजह से बिहार-झारखंड तक ट्रफ लाइन बन गयी है. यही कारण है कि कई जिलों में गुरुवार से ही बारिश हो रही है. यही कारण है कि मौसम विभाग ने पटना सहित बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार-झारखंड में हो सकती है तेज बारीश

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां 6 जून तक बारिश होने की संभावना है. बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

इसे भी पढ़ें – संशोधित बिजली विधेयक के लिये JBVNL ने तैयार किया ड्राफ्ट, सब्सिडी जारी रखने का सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button