National

#Unlock1 : जानिए क्या-क्या खुलेगा यूपी में, योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

Lucknow: ‘अनलॉक 1.0’ को लेकर यूपी सरकार ने गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. केन्द्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार कंटेनमेंट जोन में अब भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी, हालांकि बाकी जगहों पर धीरे-धीरे छूट दी जायेगी.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में 8 जून से धार्मिक स्थलों को सोशल डिस्टेंसिंग के सख्त पालन के साथ खोलने की अनुमति दी है. वहीं रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स को खोलने को लेकर भी कुछ नियमों के साथ छूट दी गयी है.

हालांकि लखनऊ मेट्रो को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है पर माना जा रहा है कि 10 जून के बाद स्थितियों के अनुसार फैसला लिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – #MNREGA: 50 दिनों में बाहर से झारखंड लौटे 70809 लोगों के बने जॉब कार्ड, 107684 लोगों को मिल सकेगा काम

अब पास की जरूरत नहीं होगी

उत्तर प्रदेश में स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थानों को खोलने को अभी अनुमति नहीं दी गयी है. फिर भी कहा गया है कि जुलाई में इन्‍हें खोला जाना प्रस्‍तावित है.

हालांकि वहां आने वाले लोगों को पूरी तरह से सेनेटाइज करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. वहीं एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए अब पास की अनिवार्यता भी समाप्त की गयी है.

इसे भी पढ़ें – चाईबासा : पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक ग्रामीण घायल

तीन शिफ्टों में चलेंगे सरकारी दफ्तर

सभी सरकारी दफ्तरों में सभी कर्मचारी आयेंगे लेकिन भीड़भाड़ कम करने के लिए स्‍टाफ को तीन शिफ्टों में बुलाया जायेगा.

पहली शिफ्ट सुबह 9 से शाम 5 बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 10 से शाम 6 बजे तक और तीसरी शिफ्ट सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगी.

ऑफिसों में सेनिटाइजेशन, फेस मास्‍क, फेस कवर और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा.

नाइट शिफ्ट के स्‍टाफ की घर वापसी की व्‍यवस्‍था

सभी औद्योगिक गतिविधियों को कंटेनमेंट जोन से बाहर अनुमति होगी. लेकिन यहां भी कोरोना से बचाव के सभी कदमों पर अमल करना होगाय. औद्योगिक गतिविधियों के लिए बसों के इस्‍तेमाल पर सावधानी बरतनी होगी.

नाइट शिफ्ट में भी इन्‍हीं शर्तों के साथ मंजूरी है लेकिन स्‍टाफ की सुरक्षित घर वापसी के लिए संबंधित औद्योगिक इकाई सुरक्षित परिवहन का साधन उपलब्‍ध करायेगी.

बिना मास्‍क के नहीं मिलेगा कोई सामान

पूरे प्रदेश में सभी दुकानों में काम करने वालों को फेस मास्‍क, ग्‍लव्‍स और सेनिटाइजर का इस्‍तेमाल करना होगा. इसके अलावा यदि किसी भी ग्राहक ने मास्‍क नहीं पहना है तो उसे सामान नहीं बेचा जायेगा.

सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुलेंगे बाजार

सभी बाजारों को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोला जायेगा. इन्‍हें इस तरह खोला जायेगा कि अलग-अलग दिन अलग बाजार खुले और सोशल डिस्‍टेंसिंग बनी रहे.

स्‍थानीय व्‍यापारी मंडलों से विचार विमर्श करके यह व्‍यवस्‍था बनायी जायेगी. सुपर मार्केट खोले जा सकेंगे बशर्ते वहां भी सोशल डिस्‍टेंसिंग और सेनिटाइजेशन के सभी नियमों का पालन हो.

इसे भी पढ़ें – #Corona: IIM रांची का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 595

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button