
Mumbai : भारतीय टीम में स्टार बल्लेबाज रहे और इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का आज जन्मदिन है. वे अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय टीम ने उनके हेड कोच रहते कई उपलब्धियां हासिल की हैं.
सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों में कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं. इसमे कप्तान विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी तक के नाम शामिल हैं.
🔹 80 Tests, 150 ODIs
🔹 6,938 runs
🔹 280 wicketsHappy birthday to former all-rounder and current head coach of India, @RaviShastriOfc 🎂 pic.twitter.com/eXoKkm8mSC
— ICC (@ICC) May 27, 2020
इसे भी पढ़ेंः रांची के कोचिंग सेंटर लूट कथा-03 : Online पढ़ाने के लिये अनट्रेंड हैं स्थानीय कोचिंग संस्थानों के टीचर
आईसीसी ने भी रवि शास्त्री को ट्वीट कर बधाई दी है. आईसीसी ने उनके योगदान को दर्ज करते हुए लिखा है, भारत के पूर्व आलराउंडर और मौजूद हेड कोच रवि शास्त्री को जन्मदिन की बधाई.
बता दें कि रवि शस्त्री ने साल 1981 में भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंट्री दी. उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी 1981 को वेलिंग्टन में में खेला था. इसी साल 25 नवंबर 1981 को उन्होंने न्यूजीलैंड के ही खिलाफ पहला वन डे खेला था.
इसे भी पढ़ेंः वायुसेना में शामिल तेजस की दूसरी स्क्वाड्रन, एयरफोर्स चीफ ने भरी उड़ान
पूरे कैरियर के दौरान रवि शास्त्री ने भारती टीम के लिए 80 टेस्ट मैच खेले. जिनमें उन्होंने 3830 रन बनाए. रिकार्ड की बात करें तो शास्त्री के नाम से टेस्ट में 11 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं. टेस्ट मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रन रहा.
इसके अलावा शास्त्री ने टीम इंडिया की ओर से 150 वनडे मैच खेले. जिनमें उन्होंने 3108 रन बनाये हैं. एक दिवसीय मैच में रवि शास्त्री ने 4 शतक और 18 अर्धशतक जोड़े हैं. एक दिवसीय मैच में शास्त्री का सबसे ऊंचा स्कोर 109 रन का रहा.
क्रिकेट के साथ रवि शास्त्री अपने रंगीन मिजाज के कारण भी चर्चित में रहे. एक समय था जब पोस्टर ब्वॉय के रूप में स्थापित हो चुके रवि शास्त्री की लड़कियां दीवानी थीं. उन्हीं दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से उनके अफेयर की कहानी भी किसी से छुपी नहीं है.
इसे भी पढ़ेंः रूसी स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा- देश में कोरोना से 101 डॉक्टरों की मौत




