JharkhandRanchi

लॉकडाउन के बीच सोमवार को मनायी जायेगी ईद, रांची की किसी भी ईदगाह या मस्जिद में नहीं होगी ईद की नमाज

Ranchi : रविवार को ईद का चांद देश के विभिन्न हिस्सों में देखा गया. इस बुनियाद पर मुस्लिम भाई सोमवार को ईद मनायेंगे. लेकिन इस ईद को मनाने का तरीका हर साल से अलग होगा. देश भर की मुस्लिम तंजीमों, अदारों और उलेमाओं ने ईद मनाने को लेकर गाइड लाइन जारी की है.

लॉकडाउन को लेकर सरकार की ओर से पहले से जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ये गाइडलाइन जारी की गयी है.

इसे भी पढ़ेंः सरायकेला में दंपत्ति की गोली मारकर हत्या, हत्याकांड के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका

जिसे अपील भी माना जा सकता है. इसके मुताबिक रांची की किसी भी मस्जिद या ईदगाह में ईद की नमाज नहीं होगी. मुस्लिम ईद की नमाज घर में ही पढ़ेंगे. इस दरम्यान सोशल डिस्टेंसिंग का भी रखा जायेगा. गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने से रोका गया है.

एक-दूसरे के यहां आने जाने से भी परहेज करने को कहा गया है. ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके. ईंद की मुबारकबाद का सबसे बेहतरीन तरीका मोबाइल से देना बताया गया है.

इसे भी पढ़ेंः हवाई सेवा और रेल सेवा शुरू होने से राज्यों में मच सकता है हाहाकार : सुप्रियो भट्टाचार्य

बहरहाल ईद के साथ रमजान का पाक महीना खत्म हो जायेगा. रविवार को आखिरी रोजा रखा गया. बता दें कि रमज़ान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं. यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म हो जाता है.

दिल्ली के मुफ्ती मुकर्रम ने लॉकडाउन को देखते हुए एक वीडियो जारी कर मुसलमानों से ईद की नमाज़ घर में अदा करने और फितरा गरीबों के बीच बांटने की अपील की है.

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन फेल, इससे जानें बचीं नहीं बल्कि इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़ गयी : नोबेल विजेता वैज्ञानिक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button