DhanbadJharkhand

धनबाद :  रैयत ने ईसीएल के मुगमा जीएम पर लगाया जाति सूचक गाली देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप

Dhanbad : ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर 10 नंबर आउटसोर्सिंग माइंस के विस्थापित रैयत पूजा किस्कू ने ईसीएल के मुगमा जीएम विभाषचंद्र किस्कू पर जाति सूचक गाली देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. इस बाबत पूजा किस्कू ने निरसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने एससी – एसटी का मामला दर्ज खर छानबीन शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह : प्रवासी मजदूर बच्चों के साथ झंडा मैदान में रात गुजारने पर हुआ मजबूर, खबर मिलने पर पुलिस ने की भोजन की व्यवस्था

शुक्रवार को विस्थापितों के साथ हुई थी कहासुनी

मामले में पीड़ित पूजा किस्कू ने बताया है कि ईसीएल प्रबंधन द्वारा उनकी जमीन ले ली गयी पर आज तक उन्हें इसके एवज में मुआवजा या नौकरी नहीं दी गयी. जिससे उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

बीते शुक्रवार को जीएम जबरन आउटसोर्सिंग का कार्य शुरू कराने पहुंचे थे. जहां रैयत विस्थापितों के साथ उनकी कहासुनी हो गयी. इस पर वे उग्र होकर गाली- गलौज करने लगे. इस दौरान वे जातिसूचक गाली देने से भी बाज नहीं आये.

जीएम के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

जीएम बिभास चन्द्र सिंह के खिलाफ जमीन हड़पने और जाति सूचक शब्द से गालियां देने का मामला निरसा थाना में दर्ज करवाया है. पूजा किस्कू ने न्याय की मांग की है.

पूजा किस्कू ने कहा कि जीएम पर कार्रवाई होनी चाहिए और हमें जमीन का मुआवजा मिलना चाहिए. इस संबंध में जीएम बिभाष चंद्र का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

इसे भी पढ़ेंः जीवन चलाने के लिए जीवन को ही दांव पर लगा दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button