
Giridih : आरोप है कि महिला के साथ 22 वर्षीय युवक शिवबालक यादव ने दुष्कर्म किया. फिर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को पैसे देकर किसी को नहीं बताने की बात कही.
इसे भी पढ़ेंः #CoronaUpdates: जमशेदपुर से तीन नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में संक्रमण के केस हुए 333
महिला के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि पुलिस निरीक्षक परमेशवर लियांगी ने की है. बताया कि पीड़िता के दिए फर्द बयान के आधार पर आरोपी शिवबालक यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
फिलहाल आरोपी शिवबालक यादव फरार बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही गांव का रहने वाले हैं. इधर पुलिस को दिए फर्द बयान में पीड़िता ने बताया कि शनिवार की सुबह वह गांवा के मालडा इलाहाबाद बैंक गई हुई थी.
इसे भी पढ़ेंः #Garhwa: गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, दो माह पहले नाबालिग से किया था दुष्कर्म
उसका भतीजा भी साथ था. लिंक फेल रहने के कारण काम हो नहीं पाया. बाहर निकलने के बाद गांव के पहचान का बाईक सवार युवक मिला. जिसके साथ पीड़िता ने भतीजे को घर भेज दिया.
वह खुद मार्केट से सब्जी लेकर पैदल घर जाने लगी. घर लौटने के क्रम में आरोपी युवक शिवबालक यादव से पीड़िता की मुलाकात हुई. आरोपी शिवबालक ने घर छोड़ने की बात कहकर पीड़िता को बाईक में बिठा लिया.
आरोप है कि शिवबालक पीड़िता को उसके घर पहुंचाने के बजाय माल्डा के समीप जंगल ले गया. जहां दुष्कर्म किया. शनिवार की इस घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी गांवा थाना पुलिस और पूर्व विधायक राजकुमार यादव को दी.
इसे भी पढ़ेंः दंगल #Twitter काः जानें किसे और क्यों एक्ट्रेस स्वरा ने कहा-‘आपको अंकल समझ इज्जत दी, लेकिन आप इसके आदी नहीं’




