
NewsWing Desk: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कई मुद्दों पर वो अपनी बेबाक राय भी देती हैं. ऐसे में कई बार स्वरा के दूसरे ट्विटर यूजर से बहस भी हो जाती है. फिलहाल अभिनेत्री भास्कर और फिल्म निर्माता अशोक पंडित के बीच ट्विटर वार गहराता जा रहा है. दोनों एक-दूसरे को खरी-खरी सुनाने में लगे हैं.
आपकी बेटी के साथ काम किया इसलिए इज्जत दी- स्वरा
अंकल आपको अंकल इसलिए कह रही थी कि आपकी बेटी के साथ काम किया था, और मुझे वो बहुत अच्छी मालूम हुई, अच्छा राब्ता था हमारा! आपकी बेटी कि वजह से आपको इज़्ज़त दी- पर लगता है आप इज़्ज़त के आदी नहीं! Personal attack नहीं -u constantly tag me ये fact है- पर facts से तो आपको परहेज़ है! 🙏🏽 https://t.co/MjsugEz6ju
— Swara Bhasker (@ReallySwara) May 22, 2020
स्वरा ने हाल ही में अपने एक ट्वीट के जरिये फिल्ममेकर अशोक पंडित पर अपनी भड़ास निकालती नजर आयीं. स्वरा ने लिखा, ‘अंकल आपको अंकल इसलिए कह रही थी कि आपकी बेटी के साथ काम किया था, और मुझे वो बहुत अच्छी मालूम हुई, अच्छा राब्ता था हमारा! आपकी बेटी कि वजह से आपको इज़्ज़त दी- पर लगता है आप इज़्ज़त के आदी नहीं! Personal attack नहीं -u constantly tag me ये fact है- पर facts से तो आपको परहेज़ है!’
अशोक पंडित का जवाब
आंटी जी जब कोई इंसान सही वक़्त पर शादी करता है तो बच्चे बड़े हो जाते हैं ! यह तो अपनी अपनी क़िस्मत है ! अब अगर किसी की शादी नहीं हो रही है या वो कर नहीं रहा या रही हो तो इसका मतलब थोड़ा है की वो उमर में छोटा या छोटी है ! अच्छा तो मेरा पूरा परिवार है ! https://t.co/cXjCIDIAuL
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) May 22, 2020
स्वरा के इस ट्वीट के बाद अशोक पंडित भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने ट्वीट करते हुए इसका जवाब दिया, ‘आंटी जी जब कोई इंसान सही वक़्त पर शादी करता है तो बच्चे बड़े हो जाते हैं ! यह तो अपनी अपनी क़िस्मत है! अब अगर किसी की शादी नहीं हो रही है या वो कर नहीं रहा या रही हो तो इसका मतलब थोड़ा है की वो उमर में छोटा या छोटी है ! अच्छा तो मेरा पूरा परिवार है!’
कोम्युनिस्टओं की एक और ख़ासियत है!
जब उनके पास कोई तर्क नहीं होता है तो वो दूसरों के परिवार को बीच में लाते हैं, जिनका उस बहस से कोई लेना देना नहीं होता! लेकिन मैं आपकी निजी ज़िंदगी को पब्लिक्ली कभी नहीं लाऊँगा।वैसे @RubikaLiyaquat का आपके साथ शो बहुत कमाल का था! https://t.co/cXjCIDIAuL
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) May 22, 2020
अशोक पंडित ने एक और ट्वीट कर कहा, कोम्युनिस्टओं की एक और ख़ासियत है! जब उनके पास कोई तर्क नहीं होता है तो वो दूसरों के परिवार को बीच में लाते हैं, जिनका उस बहस से कोई लेना देना नहीं होता! लेकिन मैं आपकी निजी ज़िंदगी को पब्लिक्ली कभी नहीं लाऊँगा। वैसे रुबिका लियाकत के साथ आपका शो बहुत कमाल का था!
कैसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दोनों शख्सियतों के बीच ट्विटर वार तब शुरु हुआ जब स्वरा ने ट्वीट कर श्रमिकों की मदद की पेशकश की थी और ट्विट किया, ‘अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आस पास स्थित श्रमिक हैं या आप ऐसे किसी श्रमिक को जानते हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश या बिहार में अपने गाँव वापिस जाना है तो अपने नाम, मोबाइल नम्बर, गंतव्य और अभी आप कहाँ हैं पूरा डिटेल इस फ़ॉर्म में भरें. हमारे साथी आपकी मदद करेंगे.’
अशोक अंकल! आप लगातार मुझे साइबर स्टॉक क्यूँ करते रहते हैं? बहुत creepy है & ऐसा प्रतीत होता है कि आप मुझसे obsessed हैं! आपकी उम्र में ये सब शोभा नहीं देता। अपनी थोड़ी इज़्ज़त करिए! Also, मैं NRC-NPR के लिए काग़ज़ दिखाने के ख़िलाफ़ थी, ट्रेन टिकट के लिए नहीं! #CommonSense 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 https://t.co/1Vl1q28b7G
— Swara Bhasker (@ReallySwara) May 22, 2020
इसके जवाब में अशोक पंडित ने लिखा, ‘आपने तो खुद काग़ज़ दिखाने से मना कर दिया और अब दूसरों से माँग रही हैं। इतनी जल्दी कैसे कोई पलट सकता है? चलिए कोई बात नहीं .देर आए दुरुस्त आए.’ इस पर स्वरा ने भी अशोक पंडित को करारा जवाब दिया.




