
पिछले 24 घंटे में 140 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस लिहाज से अब तक 39.62 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं. कुल संक्रमित व्यक्तियों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं.
बीते 24 घंटे में जिन 140 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 76 महाराष्ट्र में, 25 गुजरात में, छह-छह मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, पांच-पांच राजस्थान और उत्तर प्रदेश में, तीन-तीन तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में, दो-दो आंध्र प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत ओडिशा और पंजाब में हुई है.
इसे भी पढ़ें- कोयला कारोबारी और चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में ढुल्लू महतो को मिली जमानत
गोवा में 41 संक्रमितों का इलाज चल रहा
गोवा में भारतीय तटरक्षक बल का एक अधिकारी और एक अन्य महिला कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में कुल 41 संक्रमितों का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तटरक्षबल बल का अधिकारी मुंबई से गोवा आये 11 सदस्यीय दल का हिस्सा था.
उन्होंने बताया कि दल के अन्य 10 सदस्यों की जांच की गयी है और वे संक्रमित नहीं हैं. लेकिन उन्हें पृथक कर दिया गया है. पुणे से गोवा आई एक महिला के नमूनों में ट्रूनेट (त्वरित) जांच में संक्रमण पाया गया है. पुन: पुष्टि के लिए नमूनों को गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. वह अन्य 21 लोगों के साथ गोवा आयी थी, बाकी के सभी लोग संक्रमण रहित हैं और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है.
मंगलवार शाम तक राज्य में 39 मरीजों का इलाज चल रहा था, अब दो नये मामले आने से यह संख्या 41 हो गयी. संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें- मनरेगा में घोटाला करने वाले को बचा रहा चतरा प्रशासन, कार्रवाई के नाम पर हो रही है खानापूर्ति





New Delhi: कोविड-19 के कारण देश में बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गयी और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गये. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 140 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और संक्रमण के रिकॉर्ड 5,611 नए मामले सामने आये.
मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 61,149 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जबकि 42,297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया.
इसे भी पढ़ें- #Corona संक्रमण रोकने में WHO की भूमिका की होगी जांच, लापरवाही के लगे हैं आरोप