
Lucknow: उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में हुए दर्दनाक हादसे पर यूपी सरकार ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर फतेहपुर सीकरी (आगरा) और कोसी कलान (मथुरा) के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है. बॉर्डर एऱिया के दोनों एसएचओ को सस्पेंड किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः#Auraiya हादसे पर सपा प्रमुख ने सरकार को घेरा, कहा- यह हादसा नहीं हत्या, राहुल गांधी ने भी जताया दुख
#AuraiyaAccident – Fatehpur Sikri Agra, SHO & Kosi Kalan, Mathura SHO suspended with immediate effect on directions of CM Yogi Adityanath. CM has sought a report from SSP, IG, & ADG and announced compensation of Rs 2 lakhs for families of deceased persons & Rs 50000 for injured.
— ANI UP (@ANINewsUP) May 16, 2020
इसके साथ ही एसएसपी समेत कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. वही योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: इंदौर में 24 घंटे में 79 मामले, गोवा में फिर सामने आ रहे नये केस
हादसे पर कार्रवाई
औरैया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सरकार ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ सख्त रुख अख्तियार किया है. सरकार की ओर से हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताय़ा कि हादसा दुखद है, मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और बॉर्डर के दोनों SHO को निलंबित किया है. मथुरा, आगरा जहां से वो होकर आए थे वहां के SSP, ASP और आगरा के AD ज़ोन से स्पष्टीकरण मांगा है.
हादसा दुखद है, मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और बॉर्डर के दोनों SHO को निलंबित किया है। मथुरा, आगरा जहां से वो होकर आए थे वहां के SSP, ASP और आगरा के AD ज़ोन से स्पष्टीकरण मांगा है: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा https://t.co/NNqoDOmRDE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2020
इसके साथ ही औरैया के मृतकों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हज़ार रुपये दिये जाने की घोषणा की है.
हादसे में 24 मजदूरों की मौत
उप्र के औरैया जिले में ट्रक और डीसीएम वैन की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि इस घटना में 36 घायल हो गये. इस घटना को लेकर आइजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों वाहन गड्ढे में पलट गये.
इन दोनों वाहनों में अधिकतर मजदूर झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के थे. इनमें से 14 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सैफेई इटावा के पीजीआइ में भर्ती कराया गया है. हादसे में मारे गये मजदूरों के लिए समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaUpdate: संक्रमण के मामले में चीन से आगे निकला भारत, कोरोना मरीजों की संख्या 86 हजार के करीब




