Khas-KhabarNational

#Auraiya हादसे पर सपा प्रमुख ने सरकार को घेरा, कहा- यह हादसा नहीं हत्या, राहुल गांधी ने भी जताया दुख

Lucknow: यूपी के औरैया में शनिवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों की मौत को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हादसा नहीं हत्या बताया है. हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने प्रवासी मजदूरों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है. साथ ही सपा की ओर से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दिये जाने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaUpdate: संक्रमण के मामले में चीन से आगे निकला भारत, कोरोना मरीजों की संख्या 86 हजार के करीब

ये हादसा नहीं हत्या है- अखिलेश

यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक ग़रीब प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख. घायलों के लिए दुआएं. सब कुछ जानकर. सब कुछ देखकर भी. मौन धारण करने वाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं. ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं.”


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की ख़बरें दिल दहलानेवाली हैं. मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे. इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की मदद पहुंचाएगी. नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक 10 लाख रुपये की राशि दे.” प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार सुबह ट्रक और डीसीएम वाहन की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गये. इनमें से 14 गंभीर घायल मजदूरों को सैफई इटावा के पीजीआई में भर्ती कराया गया है. इन दोनों वाहनों में ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Garhwa: सोन नदी में नहाने गये सात युवक डूबे, तीन की मिली लाश-बाकियों की तलाश जारी

राहुल ने मजदूरों की मौत पर दुख जताया

इधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत पर शनिवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ उतर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं. मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. ’’

गौरतलब है कि औरैया जिले में शनिवार सुबह ट्रक और डीसीएम मेटाडोर की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गये. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के जांच के आदेश दिये हैं.

इसे भी पढ़ेंःलॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद में नमाज पढ़ने आये लोग, 7 नामजद समेत कई अज्ञात पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button