
Palamu: जिले के पांकी थाना क्षेत्र में सुरजवन मोड़ से बकोरिया तक पथ निर्माण कार्य मे लगे जेसीबी को टीपीसी उग्रवादियों ने बीती रात आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि टीपीसी उग्रवादियों ने दो जेसीबी में आग लगायी लेकिन एक जेसीबी को मजदूरों के द्वारा जलने से बचा लिया गया.
घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि टीपीसी उग्रवादियों के नाम पर स्थानीय अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ें- बिहार में कोरोना के 46 नये केस, मरीजों की संख्या बढ़कर 999
बिना अनुमति के काम करने पर की गयी कार्रवाई

जेसीबी को आग के हवाले करने के बाद उग्रवादियों के द्वारा पर्चा भी छोड़ा गया. उग्रवादियों के द्वारा छोड़े गए पर्चे में लिखा गया है कि सूरजवन से बकोरिया तक जो कालीकरण रोड का काम करवाया जा रहा है वह काम संगठन के बिना अनुमति से करवाया जा रहा है.
इसलिए संगठन के द्वारा यह कार्रवाई की गयी है. अगर कार्रवाई के बाद भी काम बंद नहीं किया गया तो आगे संगठन के द्वारा जान माल की क्षति भी की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona : रेड जोन से आने वाले लोगों को सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जायेगा- स्वास्थ्य सचिव
मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने पुलिस को रात में ही जेसीबी में आगजनी की घटना की जानकारी दी. जिसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.

पुलिस ने मौके से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें टीपीसी ने घटना की जिम्मेवारी ली है. टीपीसी उग्रवादियो ने पर्चा छोड़ते हुए कहा है की सूरजवन रोड में काम करवाने वाले ठेकेदार और मुंशी होशियार टीपीसी संगठन कार्रवाई करने के लिए तैयार.
इसे भी पढ़ें- #6th JPSC : नाराज छात्रों ने तीसरे चरण में जलाये मार्क्स शीट-एडमिट कार्ड, अधियाचना वापस लेने की मांग




