National

अजीत जोगी की तबीयत में सुधार नहीं,  ब्रेन फंक्शन के लिए डॉक्टर्स सुना रहे गाना

Raipur: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं है. डॉक्टर्स उनके मस्तिष्क को क्रियाशील करने के लिए उनके पसंदीदा गाने उन्हें सुनवा रहे हैं.
रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सुनील खेमका ने मंगलवार को यहां बताया कि जोगी (74 वर्ष) की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. उनका हृदय, ब्लड प्रेशर और यूरिन आउटपुट नियंत्रित है. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है.

खेमका ने बताया कि जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मस्तिष्क) गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हैं. चिकित्सा नियमों के तहत उपचार जारी है और चिकित्सक उनके मस्तिष्क को क्रियाशील करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें –  #Dhullu तेरे कारण : रघुवर राज में बाघमारा में बढ़ी विधायक ढुल्लू महतो की मनमानी, एफआइआर करने से भी परहेज करती रही पुलिस

सोमवार से दी जा रही है ऑडियो थेरेपी

उन्होंने बताया कि सोमवार से जोगी को ऑडियो थेरेपी भी दी जा रही है, जिसके तहत उनके पसंदीदा गानों को उन्हें ईयरफोन लगा कर सुनवाया जा रहा है. इससे यह कोशिश की जा रही है कि सामान्य प्रक्रिया से उनके मस्तिष्क को जागृत किया जाये, लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है.

खेमका ने बताया कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर श्री नारायणा अस्पताल के समस्त नर्सिंग स्टाफ ने परमपिता परमेश्वर से अजीत जोगी के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

गार्डन में घूमने के दौरान इमली खाते बेहोश हो गये थे जोगी

परिवार के सदस्यों के अनुसार अजीत जोगी शनिवार सुबह व्हीलचेयर पर गार्डन में घूम रहे थे. इस दौरान उन्होंने इमली खाई और बाद में वह अचानक बेहोश हो गये.

भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आये अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं. उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं. जोगी वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने और वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे. राज्य में वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गयी थी.

राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख हैं.

इसे भी पढ़ें –  #Lockdown3.0 के बाद क्या खुले-क्या नहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जनता और विशेषज्ञों से मांगें सुझाव

One Comment

  1. 727617 804452Hello! I simply want to make a enormous thumbs up with the fantastic info youve here during this post. We are returning to your weblog for additional soon. 574111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button