
New Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार रात उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है.
सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें 9 बजे के आसपास अस्पताल ले जाया गया. उन्हें कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है.
जानेमाने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं. वह लगातार 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे और आज भी समय-समय पर सरकार की नीतियों पर अपनी बात रखते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown के बीच ही 12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनें हो जायेंगी शुरू, 11 मई से बुकिंग, दिल्ली-रांची की ट्रेन भी लिस्ट में
चिंता की बात नहीं
पूर्व प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है. वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
इसे भी पढ़ें – #CoronaOutbreak : 1500 बेड वाले रिम्स में आधी हो गयी मरीजों की संख्या, मौत के मामले हुए दोगुने




