
Ranchi: झारखंड के डीजीपी एमवी राव की मां का देहांत हो गया है. वह कई दिनों से बीमार थीं. शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. दो दिन पहले उनकी स्थिति चिंताजनक थी. वह आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित अस्पताल में भरती थी. डीजीपी एमवी राव की मां का नाम पुष्पावती देवी है.
सीएम हेमन्त सोरेन ने जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के डीजीपी एमवी राव की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने शोक व्यक्त करते हुए डीजीपी एमवी राव की मां को श्रद्धांजलि अर्पित किया है. सीएम ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करें.
इसे भी पढ़ें- चिंता की बात: गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव 20 लोग सूरत से लौटे थे
गौरतलब है कि सूचना पर डीजीपी एमवी राव सड़क मार्ग से विशाखापत्तनम गये थे. एमवी राव की माता की मृत्यु की सूचना के बाद झारखंड पुलिस में शोक का माहौल है. डीजीपी एमवी राव आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिला के रहने वाले हैं. उनकी मां की उम्र करीब 92 वर्ष थी. वह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं.
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक पुलिस अधिकारी शहीद
15 दिनों की छुट्टी लेकर विशाखापत्तनम गये डीजीपी
राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार डीजीपी एमवी राव ने कुछ दिनों पहले ही छुट्टी का आवेदन दिया था. लेकिन कोरोना ड्यूटी के कारण वह छुट्टी पर नहीं जा पाये थे. वहीं मां की हालत गंभीर होने के बाद डीजीपी एमवी राव 15 दिनों की छुट्टी लेकर विशाखापत्तनम गये हैं. उनकी गैरमौजूदगी में मुख्यालय डीजी पीआरके नायडू डीजीपी का काम देख रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdates: 8 मई को गढ़वा के 20 और कोडरमा के 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में संक्रमण के मामले हुए 154




