Corona_UpdatesNational

#CoronaOutbreak: भारत में कोरोना के केस 39 हजार के पार, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,301

New Delhi: देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को 1,301 हो गयी. वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 39,980 तक पहुंच गयी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. वहीं एक मरीज विदेश चला गया है. संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown के बाद स्कूलों में कैसा रहेगा सीटिंग अरेंजमेंट और सोशल डिस्टेंस, एमएचआरडी तैयार करा रहा स्वरूप

सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में

शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक हुई कुल 78 मौतों में से सबसे अधिक 36 मौत महाराष्ट्र में, 26 गुजरात में, मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान में तीन, दिल्ली में तीन, तेलंगाना में दो और तमिलनाडु और बिहार में एक-एक मौत हुई है.

देश में घातक विषाणु के चलते हुई कुल 1,301 मौतों में से सर्वाधिक 521 लोगों की जान महाराष्ट्र में गयी है. इसके बाद 262 लोगों की गुजरात में, 151 की मध्य प्रदेश में, राजस्थान में 65, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है. तमिलनाडु में मृतक संख्या 29, तेलंगाना में 28 जबकि कर्नाटक में मरने वालों की संख्या 25 हो गयी है.

पंजाब में इस घातक बीमारी से 20 लोगों की जान गयी है. जबकि जम्मू-कश्मीर में आठ, केरल, बिहार और हरियाणा में चार-चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है. झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के कापसहेड़ा में एक बिल्डिंग के 41 लोगों को #Corona, यूज करते थे एक ही टॉयलेट

देश में कहां से कितने मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सबसे अधिक 12,296 मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं. इसके बाद गुजरात में 5,054, दिल्ली में 4,122, मध्य प्रदेश में 2,846, राजस्थान में 2,770, तमिलनाडु में 2,757 और उत्तर प्रदेश में 2,487 मामले हैं.

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले 1,525 और तेलंगाना में 1,063 हो गये हैं. पश्चिम बंगाल में मामले बढ़कर 922, पंजाब में 772, जम्मू-कश्मीर में 666, कर्नाटक में 601, केरल में 499 और बिहार में 481 हो गये हैं. हरियाणा में कोरोना वायरस के 360 जबकि ओडिशा में 157 मामले हैं. झारखंड में कुल 115 लोग और चंडीगढ़ में 88 लोग वायरस की चपेट में हैं.

उत्तराखंड में 59 मामले, असम और छत्तीसगढ़ में 43-43 मामले हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में अब तक 40 मामले सामने आये हैं. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 लोग कोरोना संक्रमित हैं जबकि लद्दाख में संक्रमण के 22 मामले सामने आये हैं. मेघालय में 12 मामले, पुडुचेरी में आठ जबकि गोवा में कोविड-19 के सात मामले सामने आये हैं. त्रिपुरा में चार मामले जबकि मणिपुर में दो मामले हैं. मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.

इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच फरवरी और मार्च से बढ़ी जेबीवीएनएल की बिलिंग वसूली, अप्रैल माह में 90 करोड़ कलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button