
Dhanbad : कोरोना माहामारी के कहर की चपेट में आये बोकारो जिले के तेलो गांव को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है. यह क्षेत्र धनबाद जिले से काफी कम दूरी पर स्थित है. इस वायरस के संक्रमण से धनबाद जिला को बचाने के लिए बाघमारा थाना अंतर्गत खानुडीह में जिला प्रशासन द्वारा एक चेकपोस्ट बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें –#Corona : जामताड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 106 हुई
उपायुक्त ने दिया था सीमा सील करने का आदेश
बता दें कि मंगलवार को उपायुक्त ने अपने कार्यालय में एक बैठक कर जिला पुलिस को सख्त निर्देश दिया कि सीमावर्ती इलाके को पूरी तरह सील कर दिया जाये. ताकि अनावश्यक लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो सके.
यही नहीं उपायुक्त ने यह भी कहा कि मुख्य मार्ग को छोड़कर जंगल और नदियों पर भी विशेष नजर रखी जाये. उपायुक्त के इस निर्देश के बाद बुधवार को बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने खानुडीह में बने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी डीएसपी ने बातचीत की. इस दौरान डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को चेकपोस्ट संचालन को लेकर कई दिशा भी निर्देश दिये.
इसे भी पढ़ें – मांग में कमी के बावजूद घंटों कट रही बिजली, 23 अप्रैल से टीटीपीएस यूनिट टू है बंद
बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश
डीएसपी ने कहा कि किसी भी कार्य से जुड़े लोग हों. संबंधित जिलाधिकारी द्वारा निर्गत पास के बिना किसी को जाने नहीं दिया जाये. वहीं मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. अति आवश्यक पड़ने पर जिला अधिकारी द्वारा पास दिखाने के बाद ही किसी को दूसरे जिला जाने की अनुमति दी जाएगी.
साथ ही डीएसपी ने यह भी कहा कि हमारा धनबाद आज कोरोना मुक्त है और इसे कोरोना मुक्त बनाये रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें – #NewsWingImpact : मंत्री आलमगीर ने कोरोना आपदा से जूझ रही पाकुड़ गौशाला के लिए एक लाख रुपये की अनुशंसा की




