Corona_UpdatesNational

#Covid-19: देश में मरीजों की संख्या 29 हजार से अधिक, मौत का आंकड़ा 934

New Delhi: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होती नहीं दिखती. कोरोना मरीजों की संख्या देश में 29 हजार के आंकड़ें को पार कर चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 934 हो गई है. वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 29,435 पर पहुंच चुकी है. जबकि 6868 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Delhi में लॉकडाउन में राहतः आज से खुलेंगी कुछ दुकानें, राज्य में संक्रमितों की संख्या 3000 से अधिक

पिछले 24 घंटे में 62 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1543 नये केस सामने आये हैं. वहीं 62 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है. वहीं 29,435  लोग कोरोना पॉजिटिव हैं.

जिनमें 21632 एक्टिव केस हैं, जबकि 6868 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.

 देश में कोरोना के कहां-कितने केस

राज्यपॉजिटिव केसस्वस्थमौत
अंडमान निकोबार33110
आंध्र प्रदेश1,18323531
अरुणाचल प्रदेश110
असम36271
बिहार345572
चंडीगढ़40170
छत्तीसगढ़37320
दिल्ली3,10887754
गोवा770
गुजरात3,548394162
हरियाणा2961833
हिमाचल प्रदेश40221
जम्मू-कश्मीर5461647
झारखंड82133
कर्नाटक51219620
केरल4813554
लद्दाख20140
मध्य प्रदेश2,168302110
महाराष्ट्र8,5901,282369
मणिपुर220
मेघालय1201
मिजोरम100
ओडिशा118371
पुदुचेरी830
पंजाब3137118
राजस्थान2,26266946
तमिलनाडु1,9371,10124
तेलंगाना1,00432126
त्रिपुरा220
उत्तराखंड51330
उत्तर प्रदेश1,95533531
पश्चिम बंगाल69710920
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति29,4356,869934

 

इसे भी पढ़ेंः#BiharCoronaOutBreak: कोरोना के 69 नये केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 346

दिल्ली में लॉकडाउन में थोड़ी राहत

देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन में मंगलवार से थोड़ी राहत दी जा रही है.  दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के बाद पशु चिकित्सकों, प्लंबर और बिजली कर्मियों पर रोक हटा दी. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में हेल्थ वर्कर्स, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों की अंतर-राज्य यात्रा की भी अनुमति दी.

वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हजार से अधिक हो चुकी है. राहत की बात ये है कि बीते दो दिनों में वायरस के कारण किसी के मौत की सूचना नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona : 6500 चिकित्सक, 11,000 पारा मेडिकल स्टाफ सहित 450 आयुष चिकित्सकों को किया गया है तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button