Corona_UpdatesNational

#CoronaUpdates: 24 घंटे में संक्रमण के 1409 नये केस, देश के 78 जिले कोरोना मुक्त

New Delhi: स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के 1409 नये मामले सामने आये हैं.

इसी के साथ देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 21,393 हो गयी है. वहीं देश के 78 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में अबतक 2248 संक्रमित

दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2248 है. इसमें बुधवार को 92 केस सामने आये और 113 मरीज ठीक हो गये.

अभी तक दिल्ली में कोरोना से 724 लोग ठीक हो चुके हैं जो कि 32% होता है. 2248 में से 48 लोगों की मौत हो चुकी. वहीं, 24 लोग आइसीयू में और 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं.

इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus : रांची में और 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में कुल 53 लोग संक्रमित

बिहार में 147 कोरोना मरीज

बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर में 4 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. उनके संपर्क ट्रेस किये जा रहे हैं. राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 147 हो गयी है.

हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 270 

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने बतया कि राज्य में 24 विदेशी नागरिकों से जुड़े मामलों को मिलाकर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हो गयी है.

इसमें से 162 मरीज ठीक हो चुके हैं, 105 का इलाज जारी है जबकि संक्रमण के कारण तीन लोगों की जान चली गयी.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के बेंगाबाद में तीन वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या,  लॉकडाउन में सूरत में फंसा हुआ है पिता  

कर्नाटक में 443 पहुंचा आंकड़ा

कर्नाटक सरकार ने बताया कि राज्य में 22 अप्रैल शाम 5:00 बजे से 23 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे तक कोरोना के 16 नये पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गये. इनमें बेंगलुरू से 9 केस शामिल हैं.

अब तक राज्य में 17 मौतें और 141 डिस्चार्ज लोगों को मिलाकर कुल 443 कोरोना पॉजिटिव मामले हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें : @Lockdown : राजधानी में खुलेंगी एक्सपोर्ट ओरिएंटेड औद्योगिक ईकाइयां, जिला प्रशासन ने फिर जारी की अधिसूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button