West Bengal

प बंगाल :  लॉकडाउन का पालन करने के लिए रमजान के दौरान बंद रहेंगी कोलकाता की सभी मस्जिदें

Kolkata : महामारी कोरोना से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन का संपूर्ण रूप से पालन करने के लिहाज से कोलकाता की सभी मस्जिदों को रमजान के दौरान बंद रखा जाएगा. महानगर के अल्पसंख्यक बहुल पोर्ट प्रशासनिक विभाग ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है. पोर्ट डिवीजन के डीसीपी ने ट्विटर के जरिए एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है, “पोर्ट क्षेत्र की सभी मस्जिदें रमजान के पवित्र माह में भी बंद रखी जाएंगी ताकि लॉकडाउन का संपूर्ण पालन हो सके. लोग घरों में रहे और सुरक्षित रहें.”

इसे भी पढ़ेंः तबलीगी जमात के गुनाह की वजह से पूरे समुदाय को गुनाहगार बताना ठीक नहीं : नकवी

सीएम कर रहीं हैं दौरा

उल्लेखनीय है कि इस प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत गार्डेन रिच, मटियाब्रुज, राजा बागान, खिदिरपुर आदि इलाका आता है. ये सारे अल्पसंख्यक बहल क्षेत्र हैं. और कुछ दिनों पहले ही गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को चिट्ठी लिखकर इन इलाकों में लॉकडाउन के उल्लंघन पर चेतावनी दी थी.

इसके बाद पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नियमित तौर पर इन क्षेत्रों में जा रही हैं. और गाड़ी में बैठकर ही लोगों को घरों में रहने के लिए माइकिंग कर सचेत कर रही हैं. ऐसा तब हुआ है जब केंद्रीय टीम राज्य  में कोरोना से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने पहुंची हुई है.

इसे भी पढ़ेंः Garhwa : कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दो मुहल्लों के तीन किलोमीटर का एरिया सील

इसे भी पढ़ेंः कुछ सरकारें ऐसे काल्पनिक शत्रु की तलाश में हैं जिस पर कोरोना का दोष मढ़कर अपनी गलती छिपायी जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button