Uncategorized

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ये हैं देश के तीन टॉपर

News Wing Desk : सीबीएसई ने कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. क्षेत्रवार परिणामों के लिहाज से त्रिवेंद्रम रीजन (97.32) ने टॉप किया है, दूसरे स्थान पर चेन्नै (93.87) और तीसरे स्थान पर दिल्ली (89.0) है. गौरतलब है कि इस साल भी सीबीएसई कक्षा 12 की डिजिटल मार्क शीट्स भी देगा, जो डिजिलॉकर में  https://digilocker.gov.in पर उपलब्ध होगा. इसे मोबाइल फोन पर देखा जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें- पेड न्यूज पर कोबरापोस्ट का बड़ा खुलासाः पैसे लेकर हिन्दुत्व का एजेंडा चलाने को तैयार कई मीडिया ग्रुप

12,737 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक किए प्राप्त

2017 में पास बच्चों का कुल प्रतिशत 92.02 था जो इस बार बढ़कर 94.94 फीसदी रहा है. इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत भी लड़कों की तुलना में 9.32 फीसदी अधिक है.  सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: 72,599 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अंक प्राप्त किए. वहीं 12,737 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.  जल्ट देखने के लिए आईवीआर नंबर्स इस प्रकार हैं- स्थानीय दिल्ली के यूजर्स के लिए 24300699 और देश के दूसरे हिस्सों के लिए 011-24300699 है.

इसे भी पढ़ें- ये वाला भीड़ कहां जाएगा भैया, जाना कहां है पता नहीं, लेकिन हर बाइक के पीछे हमलोगों को पांच सौ रुपया मिला है, हम दोनों भाई साथ में आये हैं

टॉप तीन में लड़कियों ने मारी बाजी

गौरतलब है कि इस बार टॉप तीन में भी लड़कियों ने बाजी मारी है.  499 अंको के साथ मेघना श्रीवास्तव ने 12वीं में टॉप किया है. 498 अंक लाकर अनुष्का चंद्रा दूसरे नंबर पर रही. वहीं चाहत बोधराज 497 अंक लाकर तीसरे नंबर पर रहीं. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button