Khunti: जिला के उपायुक्त की एक चिट्ठी से चिकित्सा पदाधिकारियों और चिकित्साकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है. उपायुक्त ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिला के सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा हर दिन होगी. समीक्षा के लिए हर रात 9.30 बजे खूंटी स्थित सर्किट हाउस में बैठक होगी. बैठक में सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पदस्थापित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे और खसरा-रूबेला बीमारी समेत अन्य बिमारियों के खिलाफ जिले भर में चल रहे अभियान की समीक्षा होगा.

‘चिकित्सक अपने-अपने केंद्रों पर नहीं आते हैं‘
न्यूज़ विंग से बात करते हुए खूंटी के उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्रों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि चिकित्सक अपने-अपने केंद्रों (पदस्थापन स्थान) में नहीं आते हैं. औचक निरीक्षण में भी यह बात सामने आयी है. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्य सुचारु रूप से चले. सभी स्वास्थ्य संबंधी अभियानों की प्रगति जिले में बहुत धीमी है. यह बैठक तब तक चलेगी, जब तक कि सभी तरह के अभियान की स्थिति पटरी पर न आ जाएं.
डीसी ने बताया कि ज्यादातर चिकित्सक खूंटी में पदस्थापित होने के बावजूद रांची में रहते हैं. जिससे खूंटी जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बाधित होती हैं. आम लोगोंं को सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है. यह पूछे जाने पर कि रात में बैठक करके चिकित्सकोंं को अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्र पर जाने में सुरक्षा का खतरा तो नहीं होगा, डीसी श्री कुमार ने बताया की जिला में अब सुरक्षा की कोई समस्या भी नहीं है. चिकित्सकों को डरने की जरुरत नहीं है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.