NEWS

प बंगाल :  कोरोना से बचाव के लिए आईआईटी खड़गपुर की 8 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Kharagpur :  वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए आईआईटी खड़गपुर की आठ परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. संस्थान की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि देश के सभी आईआईटी संस्थानों की नोडल संस्था भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिषद ने आईआईटी खड़गपुर द्वारा प्रस्तुत कोविड-19 से बचाव संबंधी 8 परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी, इसके लिए Jharkhand-Bazar एप बेहतर उपाय:   हेमंत सोरेन

क्या-क्या काम होंगे  

लॉकडाउन के शिथिल होने के तुरंत बाद परियोजना के पहले चरण के शुरू होने की उम्मीद है. शोधकर्ता कोविड-19 पीड़ित रोगियों के लिए बॉडी सूट के डिजाइन और विकास, स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई), रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट और स्टेबिलाइजर के साथ पोर्टेबल एकीकृत श्रेडर तैयार करेंगे.

आईआईटी परिषद द्वारा अनुमोदित अन्य परियोजनाओं में वास्तविक समय पीसीआर (पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन) मशीन, मेडिकल पेशेवरों की चिकित्सा के लिए  शुद्ध और ठंडी हवा परिसंचरण सूट, स्वचालित वेंटिलेटर, वायरल महामारी से लड़ने के लिए टेलीमेडिसिन तथा टीका और परीक्षण के लिए पुनः संयोजक प्रोटीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन शामिल है.

इसे भी पढ़ेंः #Palamu: एमओ खा जा रहे आदिम जनजाति का अनाज? ऑनलाइन में दो माह की इंट्री कर दे रहे एक माह का राशन

अनुसंधान निधि स्थापित की गयी

आईआईटी खड़गपुर ने कोविड-19 से संबंधित अनुसंधान एवं विकास कार्यों के लिए अनुसंधान निधि स्थापित की है. संस्थान ने आईआईटी परिषद को परियोजनाओं की एक सूची सौंपी, जिसमें से आठ परियोजनाओं का चयन किया गया है. प्रोटोटाइप के विकास की दिशा में आठ परियोजनाओं के पहले चरण के लिए 50 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है.

आईआईटी, खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि आवश्यक सेवा प्रदाताओं की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ त्वरित तकनीकों का निर्माण किया गया  है. हम देश की तत्काल आवश्यकता, लागत और उत्पाद वितरण की अवधि को ध्यान में रखते हुए एक साथ परियोजना प्रस्तावों को तैयार कर रहे हैं और उनका मूल्यांकन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: कोरोना को साथ लेकर घूमे यमराज, लोगों को सिखायी सोशल डिस्टेंसिंग

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button