
Ranchi: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. पिछले 23 दिनों के दौरान पूरे झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन करने के 775 मामले दर्ज हुए हैं. 3213 लोग बनाये आरोपी बनाये गये हैं. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1473 लोगों को गिरफ्तार किया है.
रांची में जहां सबसे अधिक 156 मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं जमशेदपुर में सबसे अधिक 636 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. डीजीपी एमवी राव ने कहा है कि लॉकडाउन का उल्लंघन न केवल कानून के खिलाफ अपराध है, बल्कि समाज के खिलाफ भी अपराध है.
इसे भी पढ़ें-बिहार: बक्सर-मुंगेर से #Corona के 8 नये मामले, कुल संख्या पहुंची 80
कहां कितने मामले और कितने गिरफ्तार
जिला मामले आरोपी गिरफ्तार
रांची 156 398 103
खूंटी 24 87 34
रामगढ़ 05 17 01
लोहरदगा 04 05 00
गुमला 14 26 07
सिमडेगा 07 13 01
जमशेदपुर 74 745 636
चाईबासा 36 213 189
सरायकेला 25 54 43
धनबाद 93 206 107
बोकारो 53 113 49
पलामू 76 312 23
गढ़वा 29 93 37
लातेहार 04 25 03
हजारीबाग 13 55 12
चतरा 19 70 37
कोडरमा 18 318 46
गिरिडीह 46 187 55
दुमका 09 49 35
जामताड़ा 24 129 18
साहिबगंज 05 10 04
पाकुड़ 04 06 04
गोड्डा 16 53 16
देवघर 21 29 13
इसे भी पढ़ें- #corona पॉजिटिव का आंकड़ा देश में 13000 के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आये 1007 केस, 23 की मौत
इन धाराओं के तहत हो सकती है कार्रवाई
भारत में डिजास्टर मैनेजमेंट कानून 2005 के नियमों के तहत लॉकडाउन के मामलों से निबटा जा सकता है. लॉकडाउन के दौरान बिना इमरजेंसी के घर से बाहर निकलने पर विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
लॉकडाउन के दौरान अगर आप बिना किसी वजह से घर से बाहर निकलते हैं तो धारा 188 के तहत 1 महीने की जेल हो सकती है. इस धारा के तहत जुर्माना और जेल दोनों की सजा हो सकती है. जुर्माने की राशि 200 रुपये तक हो सकती है और धारा 144 के तहत एक साल की सजा मिल सकती है.
धारा 144 किसी भी जगह पर हालात बिगड़ने की संभावना को देखते हुए लगायी जाती है. धारा 144 लगे होने के बाद सड़क पर चार से ज्यादा लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकते.
अगर कोई व्यक्ति धारा 144 का उल्लंघन करता है तो पुलिस उस व्यक्ति को धारा 107 या धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर सकती है. इसके साथ ही उसे एक साल तक की कैद की सजा दी जा सकती है. इस अपराध में जमानत हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच आरबीआइ ने दी राहतः रिवर्स रेपो रेट .25% घटाया गया,1.9% GDP रहने का अनुमान




