Corona_UpdatesRanchi

कोरोना से लड़ाई के लिए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी, सख्ती से पालन करें लोग: हेमंत सोरेन

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन की अवधि का बढ़ना जरूरी है. हमें इसका सख्ती से पालन करना है.

इसे भी पढ़ेंः#Lockdown2: भारतीय रेल ने तीन मई तक सस्पेंड की पैसेंजर सेवा, घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी स्थगित

बढ़े हुए लॉकडाउन अवधि में राज्य के बाहर और अंदर किसी भी लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. सीएम ने कहा है कि सरकार प्रयासरत है कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ करने के साथ बाहर रह रहे श्रमिक भाईयों-बहनों को आर्थिक मदद पहुंचायी जाए.

इन मजदूरों के लिए भी डीबीटी के माध्यम से आर्थिक मदद पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है. बता दें कि सोमवार शाम को ही मुख्यमंत्री ने इस बात का ऐलान किया था कि देश के निर्णय के साथ ही राज्य सरकार चलेगी.

इसे भी पढ़ेंः#PM_Modi का ऐलानः तीन मई तक देश में लॉकडाउन, और सख्त होंगे नियम

‘सुरक्षित रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें’

मुख्यमंत्री सोरेन ने लॉकड़ाउन की बढ़ी अवधि में लोगों से सुरक्षित रहने की एकबार फिर से बात कही है. उन्होंने कहा है कि अगर कोरोना से जंग जीतनी है, तो लोग ज्यादा से ज्यादा घर पर रहें. जब बहुत ही जरूरी है, तब ही वे घऱ से बाहर निकले. साथ ही किसी तरह की अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देने की अपील हेमंत ने की है.

भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को नमन

मुख्यमंत्री ने वंचितों और शोषितों को सामाजिक समरूपता के लिए बल देने वाले संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को उनकी जंयती पर नमन किया है.

इसे भी पढ़ेंःजानिये, उन सात बातों को, जिसे पीएम मोदी ने देश वासियों से मानने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button