West Bengal

#Salanpur: 14 दिनों से क्वारेंटाइन में रह रहे 30 लोगों की हुई घर वापसी

Salanpur: सालानपुर स्थित ईसीएल के रीजनल अस्पताल में पिछले 14 दिनों से रह रहे करीब 30 लोगों की रविवार को आखिरकार घर वापसी हो गयी.

ये 30 लोग सलानपुर स्थित खुदका ग्राम इलाके के निवासी है और ये सभी लोग लॉक डाउन से पहले ही उत्तर प्रदेश के वृंदावन और मथुरा घूमने के लिए गये थे.

तभी देश मे कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ती तेजी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पहले जनता कर्फ्यू, उसके बाद पूरे देश मे लॉक डाउन की घोषणा कर दी.

इसके बाद आसनसोल के सालानपुर के रहने वाले ये 30 लोग योगी सरकार की मदद से बस के सहारे अपने घर पहुचे. यहां आकर उनकी मुश्किलें खत्म होने की जगह बढ़ गयीं.

इसे भी पढ़ें : रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

सभी लोग स्वस्थ 

यहां के प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की मदद से ईसीएल के सालानपुर के रीजनल अस्पताल में इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रख दिया.

इन 30 लोगों की लगातार 14 दिनों तक स्वास्थ जांच हुई जिसके बाद उनका रविवार को सकुशल घर वापस भेज दिया गया.

सालानपुर के ईसीएल क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संपा चटर्जी ने कहा कि पिछले 14 दिनों से उन्हें यहां रखा गया ओर उनकी जांच की जा रही थी.

14 दिन हो जाने के बाद भी सभी स्वस्थ हैं. किसी में भी कोरोना वाइरस का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया जिसके कारण उन्हें छोड़ दिया गया है और पूरे अस्पताल को सेनेटाइज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button