
Asansol: दिल्ली में मरकज में शामिल कुछ तब्लीगी जमात के लोगों द्वारा पुलिसवालों और डॉक्टरों पर थूकने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था.
अब अन्य इलाकों में भी इसी तरह के असामाजिक तत्वों द्वारा कथित तौर थूककर लोगो मे कोरोना के संक्रमण को फैलाने का काम किया जा रहा है.
इसी तरह का मामला आसनसोल शहर के रेलपार इलाके से सामने आया है. यहां कथित तौर पर गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे तीन युवक शहर के रामकिशुन डंगाल इलाके से होकर गुजरे और कई घरों और रास्तों पर थूकने के साथ यह कहते दिखाई दिये कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.
लोगों में इस घटना के बाद भय और आतंक का माहौल छा गया और लोगों को इस बात का भय सताने लगा है कि कहीं वे लोग कोरोना संक्रमण के शिकार तो नहीं है और लोगों में उसका संक्रमण फैलाने के लिए इस तरह की घटना तो नहीं कर रहे हैं.
लोगों ने की इलाके की सफाई
बहरहाल जैसे ही यह बात इलाके में फैली वैसे ही लोगों ने अपने-अपने इलाके की सफाई की. इधर आसनसोल नगर निगम के पार्षद दीपक कुमार शाव ने भी कहा कि उन्हें इस बात की सूचना मिली है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इस तरह से थूकने का काम किया है.
बहरहाल उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने भी साफ सफाई की है. साथ ही उनके द्वारा भी निगम के माध्यम से इलाके की साफ-सफाई का काम करवाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : #LaluPrasad को पेरोल पर छोड़ने के पक्ष में सरकार, 12 को कैबिनेट बैठक में होगी बात : बादल





232280 834500Greatest fighter toasts ought to entertain and supply prize on your couples. Initially audio system next to obnoxious crowd would be wise to understand one certain gold colored strategy as to public speaking, which is private interests self. best man jokes 345112