Corona_UpdatesNational

MP में #CoronaVirus से संक्रमित पत्रकार व उनकी बेटी हुए स्वस्थ

Bhopal: भोपाल के पहले दो कोराना वायरस संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. इनमें पहली मरीज लंदन से वापस आयी 26 वर्षीय युवती और दूसरा मरीज 62 वर्षीय उसके पत्रकार पिता हैं. दोनों के उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है.

इसे भी पढ़ें- 5 अप्रैल को 9 मिनट लाईट बुझाने और मोमबत्ती जलाने के चक्कर में ना हो जाये पूरे देश की बिजली गुल

उपचार के बाद दोनों को मिली छुट्टी

भोपाल एम्स के निदेशक डॉ. सरमन सिंह ने शनिवार को बताया कि पिता और बेटी दोनों की रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें भोपाल एम्स से शुक्रवार रात को छुट्टी दे दी गयी.

उन्होंने बताया कि युवती को संक्रमित पाये जाने पर 21 मार्च को और इसके चार दिन बाद उसके पिता को संक्रमित पाये जाने पर उपचार के लिए भोपाल एम्स में भर्ती किया गया था.

मालूम हो कि पत्रकार की पुत्री लंदन में रहकर कानून की पढ़ाई कर रही है और 18 मार्च को ही लंदन से भोपाल आयी थी. भोपाल संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने दोनों मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी देने की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें- #Ranchi के जिस इलाके से मिली पहली कोरोना पॉजिटिव वहां कूड़ा नहीं उठायेंगे #CoronaWarriors, निगमकर्मी से मारपीट पर पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी की मांग

कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस में लिया था हिस्सा

उल्लेखनीय है कि पत्रकार के संक्रमित होने की पुष्टि से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में 20 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया था.

इस अहम प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों सहित सैकड़ों पत्रकारों ने हिस्सा लिया था. इस पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी. उक्त पत्रकार के संक्रमित होने की खबर के बाद यहां के मीडिया जगत में खलबली मच गयी थी.

इसे भी पढ़ें- Good News :  रेलवे ने 15 अप्रैल से सेवाएं बहाल करने के लिए तैयारी शुरू की, राजस्थान में चरणबद्ध खत्म हो सकता है लॉकडाउन

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button