
Ranchi: हिंदपीढ़ी से मिली मलेशिया की रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आये 23 लोगों को क्वारंटाइन किया है.
पुलिस प्रशासन ने सभी को खेलगांव स्थित बनाये गये आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया है. क्वॉरेंटाइन किए हुए लोगों में ऐसे लोग शामिल हैं, जो महिला के साथ बैठे थे, बातचीत की थी या फिर खाना खाया था. इनमें ज्यादा संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- #NizamuddinMarkaj सील कर सैनिटाइजेशन का काम जारी, 36 घंटे में 2361 लोगों को निकाला गया
महिला के संपर्क में आने वाले 29 लोगों की सूची तैयार
जानकारी के अनुसार हिंदपीढ़ी से मिली महिला के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पुलिस ने कुल 29 लोगों की सूची तैयार की है. इस सूची में वैसे लोगों को शामिल किया गया है जो महिला के संपर्क में आये थे.
हालांकि अबतक इनमें से 23 लोग ही मिल सके हैं. अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. इनके अलावा कई अन्य लोग ऐसे भी हैं जो महिला के संपर्क में आये हैं. फिलहाल उन्हें चिन्हित किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन में किरायेदार को भगाये जाने पर 2 साल जेल की सजा, मकान मालिकों को मिली चेतावनी
टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया
30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी की मस्जिद से 24 लोगों को निकाला गया था. उनमें से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. सभी जमात पर आये थे और हिंदपीढ़ी की एक मस्जिद में रह रहे थे.
सूचना के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकाला था. जिसके बाद जांच के लिए सभी को रिम्स ले जाया गया था. वहां सभी का कोरोना टेस्ट किया गया. 31 मार्च को रिजल्ट आया जिसमें एक का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद रांची जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है.
इसे भी पढ़ें- गोमो मुखिया राजेन्द्र सिंह ने कोरोना आपदा पर सीओ से लेनी चाही जानकारी. मिली गालियां, सीएम को भेजा इस्तीफा




