GoddaJharkhand

#CoronaEffect: गोड्डा DC ने सात BDO को किया शोकॉज, निलंबन की कर सकते हैं अनुशंसा

Godda: कोरोना को लेकर हर जिले में सतर्कता बरती जा रही है. इसी को लेकर गोड्डा डीसी सुनील कुमार ने भी अपने जिले के सभी प्रखंड के बीडीओ को यह निर्देश दिया था कि जो भी मजदूर बाहर से आये हैं उनका डेली रिपोर्ट जमा किया जाए.

रिपोर्ट नहीं भेजे जाने पर सात बीडीयो को डीसी ने शोकॉज किया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर जबाब संतोषजनक नहीं रहा तो उनके निलंबन की अनुशंसा भी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- #NizamuddinMarkaz से निकाले गये 1000 लोग, 24 केस पॉजिटिव, इलाके को किया जा रहा सैनिटाइज

रिपोर्ट जमा नहीं करने पर किया गया शोकॉज

गोड्डा डीसी ने सभी प्रखंड के बीडीओ को यह निर्देश दिया था कि जो भी मजदूर या ग्रामीण बाहर से आये हैं उनका रोज का रिपोर्ट भेजना है. उस रिपोर्ट में यह देना था कि जो भी लोग बाहर से आये हैं उनका रोज का क्या हाल है.

उनकी तबीयत कैसी है. साथ ही कहीं किसी के गले में दर्द, सूखी खांसी, सर्दी, बुखार जैसी समस्या तो नहीं है. मजदूरों व ग्रामीणों की रोज की तबीयत के बारे में रोपोर्ट तैयरी की जानी थी और फिर उसे हस्ताक्षर के साथ डीसी को भेजना था.

पोड़ैयाहाट को छोड़ किसी भी प्रखंड से रिपोर्ट जमा नहीं की गयी. जिसके बाद डीसी ने कदम उठाते हुए सात बीडीओ को शोकॉज किया है. साथ ही यह कहा है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो उनके निलंबन की अनुशंसा भी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- MP, केरल व बंगाल में #Corona से एक-एक मौत, राजस्थान में चार नये केस

24 घंटे के अंदर मांगा स्पष्टीकरण

इस लापरवाही को लेकर डीसी ने 24 घंटे के अंदर अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने की बात कही है. इस मामले में सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द सभी बीडीओ जवाब दें. निर्देश में यह कहा गया है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो महामारी रोग अधिनियम की धारा- 2, 3 एवं 4 के तहत निदेशों का उल्लंघन के लिए विभागीय एवं निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है. इसके लिए राज्य सरकार को प्रतिवेदित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- #Seva4Society : CM हेमंत सोरेन ने दी जमशेदपुर, सराइकेला और गोड्डा पुलिस को शाबासी, कहा- बनाये रखें ऐसी सेवा भावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button