Khas-KhabarRanchi

तबरेज अंसारी की पत्नी ने विधानसभा पहुंच सरकार से मांगी नौकरी, बोले रणधीर – ये सरकार नहीं सर्कस है

Ranchi: बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी सरायकेला खरसावां में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी की पत्नी को लेकर विधानसभा पहुंचे. सदन के बाहर पहुंचते ही इरफान ने कहा कि ये वही तबरेज अंसारी की पत्नी हैं, जिसकी हत्या भाजपा के गुंडों ने कर दी थी.

इसे भी पढ़ें – पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ पथ निर्माण विभाग में जांच को लेकर बनी समिति, बीजेपी ने किया हंगामा

बोली शाइस्ता – सरकार से इंसाफ मांगने पहुंची हूं

तबरेज की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कहा कि वो यहां हेमंत सोरेन से इंसाफ मांगने पहुंची है. वो इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास केस लड़ने के भी पैसे नहीं हैं. इसलिए उनके केस को फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से केस की सुनवाई की जाये.

तबरेज अंसारी की पत्नी ने विधानसभा पहुंच सरकार से मांगी नौकरी, बोले रणधीर - ये सरकार नहीं सर्कस है
सरायकेला खरसावां में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन पहुंची विधानसभा, शाइस्ता ने सरकार से नौकरी और मुआवजे की मांग की.

शाइस्ता परवीन ने सरकार से मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग भी की है. विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि तबरेज की पत्नी कल इंसाफ नहीं मिलने के कारण आत्महत्या करने जा रही थीं, जिसके बाद वे आज शाइस्ता को मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए लेकर आये हैं.

इसे भी पढ़ें – नियमावली परिभाषा की फेर में फंसेगी परीक्षाएं, नौकरी के लिए अभी और इंतजार

जनता के बीच बने रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है सरकार : रणधीर सिंह

वहीं बीजेपी विधायक रणधीर सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि माननीय विधायक इरफान जी हों या हेमंत सोरेन की पूरी सरकार हो, ये सरकार सर्कस है. ये सरकार जनता के बीच बने रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. उनका जनाधार बचा नहीं है.

इससे आगे विधायक ने कहा कि सरकार जांच करा ले. सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. किसी पार्टी या संगठन पर आरोप लगाने से पहले जांच करा लेना चाहिए. किसी के कहने से कुछ नहीं हो जाता.

सरायकेला में मॉब लिंचिंग में हुई थी तबरेज की हत्या

बता दें कि सरायकेला खरसावां में भीड़ के द्वारा तबरेज अंसारी की हत्या कर दी गयी थी. भीड़ पर आरोप है कि जय श्री राम नहीं बोलने पर भीड़ ने पीटकर तबरेज की हत्या कर दी थी. यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गया था. अभी तक मामले की सुनवाई चल रही है.

तबरेज अंसारी की पत्नी ने विधानसभा पहुंच सरकार से मांगी नौकरी, बोले रणधीर - ये सरकार नहीं सर्कस है
तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग के वक्त की फोटो, जिसकी हत्या सरायकेला खरसावां में भीड़ ने कर दी थी. भीड़ ने तबरेज की जय श्री राम नहीं बोलने पर हत्या कर दी थी.

आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का आरोप लगा था. लेकिन बाद में इस मामले को धारा 304  के तहत गैरइरादतन हत्या में तबदील कर दिया गया था. अब मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग तबरेज की पत्नी कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ः रमन सरकार के शासन में 10 लाख फर्जी राशन कार्ड के जरिये हुआ 2718 करोड़ का चावल घोटाला, केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button