DhanbadJharkhand

#IndiaFightsCorona : धनबाद में नहीं मिल रहे मास्क, मनमानी कीमत पर बिक रहे हैं साधारण मास्क

Dhanbad : दवा दुकानों में मास्क नहीं मिल रहे हैं. प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक सैनिटाइजर और मास्क के लिए आते हैं लेकिन उन्हें मास्क नहीं मिल रहे.

इस संबंध में दवा दुकानदारों का कहना है कि जो मास्क उनके पास उपलब्ध थे, वे अब खत्म हो चुके हैं. मास्क की नयी खेप धनबाद नहीं आ रही है जिस कारण ग्राहक लोट रहे हैं.

वहीं मास्क की अनुपलब्धता के कारण साधारण मास्क की डिमांड बढ़ गयी है. डिमांड के कारण साधारण मास्क की कीमत भी आसमान छूने लगी है.

ग्राहकों ने बताया कि जो कपड़े के मास्क जो 20 रुपये में मिलते थे उसी के अब 100 – 150 रुपये तक वसूले जा रहे हैं. शहर की कई दवा दुकानों में भी इस मास्क की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है.

हालांकि फुटपाथों और कपड़ा दुकानों में इन मास्कों की कीमत जस की तस है.

इसे भी पढ़ें : #IndiaFightsCorona: झारखंड के सभी स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, क्लब व पार्क 14 अप्रैल तक बंद किये गये

सैनिटाइजर व मास्क के लिए खोला जायेगा अलग काउंटर

सेनेटाइजर मास्क की उपलब्धता को लेकर सोमवार को एसडीएम राज महेश्वरम की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में सिविल सर्जन के साथ-साथ मास्क एवं सेनेटाइजर डीलर भी शामिल थे.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदर अस्पताल,  झरिया सीएचसी,  बाघमारा सीएचसी,  कृषि बाजार सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर के लिए काउंटर खोले जायेंगे.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह: ओपन कास्ट में सफेदपोशों के संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, डर से नहीं जाते CCL सुरक्षाकर्मी

जिला प्रशासन सभी काउंटरों की करेगा निगरानी

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर की भारी मांग देखने को मिल रही है.

मांग को देखते हुए तथा इसकी कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के उद्देश्य से सभी डीलरों को निर्देश दिया गया है कि मास्क एवं हैंड सैनेटाइजर को उचित मूल्य पर ही बेचें.

जिला प्रशासन प्रतिदिन इसके मूल्य पर तथा सभी काउंटरों पर निगरानी रखेगा.

इसे भी पढ़ें : हाल दुमका के जरमुंडी का: खटिया पर लादकर ग्रामीण ले जाते हैं मरीज, आजादी के बाद भी नहीं हुआ विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button