Dumka

दुमकाः ढाका गांव के ग्रामीण हुए हाईटेक, समस्या पर ध्यान दिलाने के लिये सीएम को किया ट्वीट

Dumka: सीएम हेमंत सोरेन अमूमन ट्विटर पर जनसमस्याओं को लेकर जागरुक रहते हैं और समस्या के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं. इसी को देखते हुए अब ग्रामीण भी हाईटेक होते हुए ट्विटर पर अपनी समस्याओं को साझा कर रहे हैं, ताकि सीएम हेमंत सोरेन के संज्ञान में मामला आ सके.

ऐसा ही मामला दुमका जिला के जरमुंडी विधानसभा का है. जहां झनकपुर पंचायत के ढाका गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी और आक्रोश ट्विटर पर ग्रामसभा के द्वारा जाहिर की.

इसे भी पढ़ेंः#Dhanbad मारपीट मामले में न्यूज विंग की खबर पर सीएम ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई का दिया निर्देश

स्ट्रीट लाइट की मांग करते ढाका गांव के ग्रामीण

ग्रामीणों ने ट्विटर के जरिये बताया कि एक वर्ष पहले स्ट्रीट लाइट के लिये ग्राम सभा कर मुखिया को आवेदन दिया गया है. लेकिन अब तक गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है. इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

अंधेरा होने कारण आने-जाने में असुविधा होती है. इस गांव के साथ-साथ इस पंचायत के परगाडीह, लुटियाटांड़, श्रीरामपुर, चांदूडीह, झनकपुर, पालोजोरी, भोरनडीहा, हाथगड़, बारा, डोड़वारी, सतपहरी, लोरीघागर, दुमगी, सापडहर, बरमसिया आदि गांवो में भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है.

ग्रामीणों ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और जरमुंडी विधायक सह मंत्री बादल पत्रलेख से स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग है. इस मौके में ग्राम प्रधान बाटेश्वर किस्कू, लोबिन टुडू, राजीव किस्कू, बबुसोल किस्कू, मकु बास्की, सुमित्रा बेसरा, सुनीता मुर्मू, पकु टुडू, टेली मरांडी, मकलू मुर्मू, गोपीनाथ मुर्मू, हड्मा मुर्मू,वीरेन्द्र किस्कू, प्रकाश मुर्मू, विनोद टुडू, शिवनाथ मुर्मू, नितेश हेम्ब्रोम के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः#MP_Crisis: कमलनाथ सरकार को राहत! नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट, विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button